Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

उत्तराखंड के नए सीएम बने पुष्कर सिंह धामी , कल होगा शपथ ग्रहण

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11 वें मुयमंत्री होंगे। प्रदेश मुयालय में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी को नया नेता चुना गया। धामी, तीरथ सिंह रावत का स्थान लेंगे। वह ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा सीट से लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं। वह उत्तराखंड में अब तक के सबसे कम उम्र के मुयमंत्री बनेंगे। धामी रविवार को शपथ लेंगे। संभावना जताई जा रही है कि वह अपने साथ मंत्रिमंडल को भी शपथ दिलवाएंगे। रायपाल के सचिव ने इसकी पुष्टि की।
शनिवार दोपहर तीन बजे भाजपा प्रदेश मुयालय में हुई विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगी। धामी के नाम पर रखे गए प्रस्ताव को सर्वसमति से पारित कर दिया गया। भाजपा प्रदेश मुयालय में विधायक दल की बैठक के लिए विधायक और पार्टी नेता दोपहर 12 बजे से ही जुटना शुरू हो गए थे। कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भी प्रदेश कार्यालय में दिखा। नए मुयमंत्री को लेकर समर्थक अपने नेताओं के नाम के कयास लगा रहे थे। लगभग पौने तीन बजे केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री एनएस तोमर, राष्ट्रीय महासचिव डी पुरंदेश्वरी के साथ प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश मुयालय पहुंचे। इस दौरान विधायकों व सांसदों का भाजपा मुयालय पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मुयालय के भीतर केवल विधायकों व पदाधिकारियों को ही प्रवेश दिया जा रहा था।
एक आम कार्यकर्ता को राय की सेवा के लिए किया नियुक्त: धामी
पार्टी ने पिथौरागढ़ में पैदा हुए एक भूतपूर्व सैनिक के बेटे एक आम कार्यकर्ता को राय की सेवा के लिए नियुक्त किया है। हम लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करेंगे। हम कम समय में दूसरों की मदद से लोगों की सेवा करने की चुनौती स्वीकार करते हैं।
हमें एक युवा नेता मिला है: अजय भट्ट
भाजपा सांसद अजय भट्ट ने पुष्कर सिंह धामी के विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने के बाद कहा कि हम इस फैसले से खुश हैं। हमें एक युवा नेता मिला है। बेहतर अंतर से 2022 विधानसभा चुनाव जीतेंगे। इससे पहले जारी एक बयान में उन्होंने कहा था कि चुनाव को लेकर भाजपा लोगों की सुरक्षा और बेहतरी से समझौता नहीं करती, पहले राष्ट्र, फिर पार्टी और अंत में हम ही हमारा आदर्श वाक्य है। हम कांग्रेस से यादा सीटें जीतेंगे, मतगणना के दौरान उन्हें जवाब मिलेगा।

You may have missed

Advertisement