Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

पुष्कर सिंह धामी का जीवन सफर

देहरादून। धामी उत्तराखंड में खटीमा विधानसभा से विधायक हैं। उत्तराखंड प्रदेश के अति सीमान्त जनपद पिथौरागढ की ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडी हाट में उनका जन्म 16 सितंबर 1975 को हुआ। 45 वर्षीय धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुयमंत्री बने हैं। सैनिक पुत्र होने के नाते उनमें अनुशासन कूट-कूट कर भरा हुआ है। महाराष्ट्र के रायपाल और पूर्व मुयमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के वह सलाहकार भी रह चुके हैं। धामी के पास संगठन का बहुत लंबा अनुभव भी है, लेकिन सत्ता का अनुभव मुयमंत्री बनने के बाद मिल पाएगा। धामी के मुयमंंत्री बनने के बाद उनके नेतृत्व में ही ही 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी उनको बधाई देने के बाद कहा कि धामी बहुत ही यादा ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं। चूकिं, वह उत्तराखंड के सबसे युवा मुयमंत्री बने हैं इसलिए युवाओं का पूरा स्पोर्ट मिलेगा। पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि धामी ऊर्जावान होने के साथ ही युवा हैं, जो पार्टी को मजबूती देने के साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तराखंड में एक मजबूत पार्टी है, जो पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज कराएगी। कहा कि उनके अनुभव से प्रदेश को बहुत फायदा मिलेगा।

You may have missed

Advertisement