Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

बागेश्वर पुलिस ने की 112 नम्बर की शिकायतों के समाधान हेतू टीम गठित

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) आज प्रभारी निरीक्षक तिलक राम वर्मा द्वारा थाना कोतवाली बागेश्वर के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गणों की मीटिंग ली गयी जिसमे समस्त अधिकारी व कर्मचारीयों को नगर निकाय चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने हेतू बधाईयाँ देकर सभी का उत्साह वर्धन किया तथा समस्त अधिकारी व कर्मचारी गणों की व्यक्तिगत व सामूहिक समस्या के बारे में पूछा गया व समाधान किया गया। उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये आदेश व निर्देशों से समस्त अधिकारी व कर्मचारी गण को अवगत कराया गया।मीटिंग के दौरान ही वायरलेस शाखा से सहायक संचालक अनुजा बेरी द्वारा पुलिस 112 एंड्रॉइड ऐप्लिकेशन के संचालन के सम्बंध मे जानकारी दी गयी जिससे की पुलिस द्वारा लोगो की समस्याओ का तत्काल प्रभाव से समाधान किया जा सके। जनपद के प्रत्येक थाने से 10 वॉलंटियर बीट आरक्षी नियुक्त किये गये हैं जो की 112 नम्बर से प्राप्त शिकायत/सूचनाओं का अविलंब निस्तारण करेंगे।

You may have missed

Advertisement