Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

उद्यान विभाग ने लगाए एक वर्ष में 592 पॉलीहाउस , 1500 परिवारों को मिला रोजगार

पौड़ी। पौड़ी जिले में उद्यान विभाग की ओर से ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए वर्ष 2020-21 में जिला योजना के माध्यम से 100-100 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 592 पॉलीहाउस जिले में लगाए। इसके अलावा 75 पॉलीहाउस हार्टिकल्चर टेक्नोलॉजी मिशन के तहत लगाए गए। साथ ही विभाग ने 30-30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में छोटे-छोटे 50 पॉलीहाउस भी ग्रामीणों को प्रदान किए। विभाग ने सभी पॉलीहाउस 90 फीसदी राय सहायता पर ग्रामीणों को उपलब्ध कराए हैं। जिससे जिले के 1507 परिवारों की आजीविका मजबूत हुई है। विभाग ने वर्ष 21-22 के लिए जिला योजना से 315 और हार्टिकल्चर मिशन के तहत 75 पॉलीहाउस लगाए जाने का लक्ष्य रखा है। जिला उद्यान अधिकारी पौड़ी डा. नरेंद्र कुमार ने बताया कि पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आजीविका को मजबूत किए जाने के लिए विभागीय स्तर पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। कहा कि पॉलीहाउस लगाने के साथ ही विभाग किसानो को उन्नत बीज, तकनीकी जानकारी व प‌्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। बताया कि पॉलीहाउस में आम वातावरण से 6 से 7 गुना मुनाफा किसान उठा रहे हैं। कहा कि जिले में औसतन एक किसान वर्ष में 60 से 70 हजार की आमदनी कर रहा है।पॉलीहाउस किसानो को कई प्रकार से नुकसानो से भी बचाता है। साथ ही बैमौसमी सब्जी का उत्पादन कर बेहतर लाभ भी किसान ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि पॉलीहाउस किसान को विपरीत मौसम में पाला, कोहरा, वर्षा, ओलावृष्टि से फसलो को बचाता है। बीमारियों व कीटो से सुरक्षित बनाता है।

 

Advertisement