विस चुनाव की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन बागेश्वर
बागेश्वर। अगले साल होने वाले विधानसभा की चुनाव की तैयारी में चुनाव आयोग के साथ जिला प्रशासन भी जुट गई है। इस दौरान उन्होंने विधानसभावार तैयार किए जाने वाले मतगणना हॉल एवं स्टॉग रूम के लिए की जाने वाली सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने को कहा। सत लहजे में कहा इसमें किसी भी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए। सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग एवं मुय निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने बद्रीदत्त पांडे स्नातकोत्तर महाविद्यालय का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विधानसभावार सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना के लिए स्थान चिह्नित कर की जाने वाली व्यवस्थाओं जानकारी ली। उन्होंने कहा कोविड संक्रमण के तहत सभी व्यवस्थाएं की जानी हैं, जिसमें प्रत्येक विधानसभा हेतु मतगणना के लिए तीन कक्ष तैयार किये जाने हैं। जिसमें दो कक्षो में ईवीएम तथा एक कक्ष में पोस्टल बैलेट के मतों की गणना होगी। इसके लिए उन्होंने अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी बागेश्वर, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी को सभी आवश्यक तैयारियों के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभावार तैयार किए जाने वाले मतगणना हॉल एवं स्टॉग रूम हेतु की जाने वाली सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने को कहा। सत लहजे में कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए। यहां अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल, उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, प्राचार्य महाविद्यालय अंजू अग्रवाल रहे।
