चाय की दुकान में शराब पिलाने पर डंगोली पुलिस ने दुकानदार के विरुद्ध किया एफआईआर दर्ज
बागेश्वर गरुड़ । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 08-08-2021 को चौकी प्रभारी डंगोली श्री जीवन सिंह चुफाल द्वारा* पुलिस टीम के साथ चौकी क्षेत्रान्तर्गत शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी के दौरान गलई क्षेत्र में *हरीश सिंह कबडोला पुत्र श्री मंगल सिंह निवासी- गलई, डंगोली, थाना- बैजनाथ, जिला बागेश्वर उम्र- 33वर्ष* को अपने चाय की दुकान में लोगों को शराब पिलाते हुए पकड़ा गया। आरोपी से अवैध शराब भी बरामद की गई। दुकान में अवैध तरीके से लोगों को शराब पिलाने पर उक्त हरीश सिंह के विरुद्ध चौकी डंगोली में मु0अ0सं0- 31/21, धारा- 60/21 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
