Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 15, 2026

राहुल गाँधी समेत कई नेताओं के बाद अब कांग्रेस का भी अकाउंट लॉक  ट्विटर का एक और एक्शन

नई दिल्ली  । कांग्रेस ने पार्टी का ट्विटर अकाउंट लॉक होने का दावा किया है। पार्टी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर हैंडल लॉक हो गया है। इससे पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट भी अस्थायी तौर पर बंद होने की खबर आई थी। कांग्रेस ने दावा किया था कि रणदीप सुरजेवाला समेत पांच वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की गयी है। इसकी जानकारी पार्टी ने अपने फेसबुक पेज के जरिए दी है, साथ ही यह भी कहा है कि पार्टी और उनके नेता इनसे डरने वाले नहीं हैं। माना जा रहा है कि ट्विटर ने नियमों के उल्लंघन को लेकर यह कार्रवाई की है।
कांग्रेस ने अपने लॉक किए गए ट्विटर अकाउंट का स्क्रीनशॉट लेकर फेसबुक पेज पर शेयर किया है और लिखा है- जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या ख़ाक डरेंगे। हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे। अगर बलात्कार पीडि़ता बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना अपराध है, तो ये अपराध हम सौ बार करेंगे। जय हिंद…सत्यमेव जयते।
इससे पहले कांग्रेस ने बीती देर रात दावा किया था कि रणदीप सुरजेवाला समेत पांच वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की गई है। पार्टी ने कहा था कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के सचेतक मनिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट निलंबित कर दिए गए हैं।

You may have missed

Advertisement