Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

राजीव गांधी के जन्म दिवस पर दिलाई गई शपथ

 

बागेश्वर । पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। जिला कार्यालय परिसर बागेश्वर में जिलाधिकारी विनीत कुमार ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलायी। ज्ञातव्य है कि दिनांक 20 अगस्त को राजकीय अवकाश होने के कारण शासन के निर्देशों के अनुपालन में 19 अगस्त को ही सद्भावना दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने एवं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की प्रतिज्ञा दिलायी गयी। उन्होंने कहा कि सद्भावना दिवस मनाने के पीछे मुख्य विचार हिंसा को समाप्त करना तथा लोंगो में सद्भावना का संवर्धन करना है। इस सद्भावना दिवस का मुख्य उद्देश्य सभी धर्मो, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों में राष्ट्रीय एकीकरण और सम्प्रदायिक सौहार्द का संवर्धन करना हैं। और कहा कि सद्भावना का मतलब एक दूसरे के प्रति अच्छी भावना रखना देश के सभी जाति, धर्म के लोग एक-दूसरे के प्रति स्नेह एवं भार्इचारा बनाये रखें अनेकता मे एकता भारतीय संस्कृति की विशिष्ट पहचान रही है। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक का कर्तव्य है कि देश के चौहमुखी विकास के लिए सद्भावना से कार्य करें तथा देश की प्रगति का मार्ग्ा प्रशस्त करें।
सद्भावना दिवस के उपलक्ष में विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, सीएमओ कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुनीता टम्टा सहित जनपद के सरकारी कार्यालयों में संबंधित कार्यालयाध्यक्षों द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलायी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी पूरन चन्द्र उप्रेती, जिला आबकारी अधिकारी गोविन्द सिंह मेहता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भावेश जगरिया, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, आपदा प्रबन्धन अधिकारी शिखा सुयाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी रमेश चन्द्र आर्या, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रमेश राम आर्या सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

Advertisement