Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

जिपं अध्यक्ष सार्वजनिक रूप से माफी मांगे : हरीश ऐठानी

बागेश्वर। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य हरीश ऐठानी ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव को जिपं उपाध्यक्ष समेत सभी सदस्यों के अलावा बागेश्वर की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष ने पहले पत्रकार वार्ता करते हुए नियोजन समिति के कार्यकाल दो साल बताया। इतना ही नहीं निकाय एक्ट में छेड़छाड़ भी की। जब उन्होंने सूचना अधिकार में नियोजन समिति के कार्यकाल की अवधि की सूचना जिला पंचायत से मांगी तो उन्हें कार्यकायल की अवधि एक साल की जानकारी दी है। आंदोलन स्थल पर गुरुवार को आयोजित सभा के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव मनमानी पर उतर आईं हैं। उसे छिपाने के लिए झूठ का सहारा भी ले रहीं हैं। उनकी पोल सूचना अधिकार में खुल गई है। उन्होंने पहले ही कहा था कि जिला पंचायत में नियोजन समिति का कार्यकाल एक साल का है। कार्यकाल समाप्त होने के बाद जिपं अध्यक्ष ने बजट की बंदरबाट की। जिसमें सदस्यों की सहमति नहीं ली। इसी मांग को लेकर वे 57 दिन से आंदोलन में बैठे हैं। उनकी सुनने के बजाए अध्यक्ष ने पंचायती एक्ट से ही छेड़छाड़ कर दी। अब उन्होंने जब जिला पंचायत से सूचना अधिकार के तहत नियोजन समिति के कार्यकाल की सूचना मांगी तो, उन्हें स्पष्ट जानकारी एक साल होने की दी गई है। उनकी लड़ाई जनता के लिए है। यहां कोई राजनीति नहीं कर रहा। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि 57 दिन से वह आंदोलन में बैठे हैं उन्होंने एक बार भी उनकी बात सुनने की जहमत नहीं उठाई। गलत बातों का समर्थन कर रहे हैं। जिपं सदस्य इंदिरा परिहार ने जिपं अध्यक्ष को रिमोट कंट्रोल से चलने वाली अध्यक्ष बताया। कहा कि इससे जिला पंचायत को नुकसान होगा। जतना सब देख रही है। इस मौके पर जिपं सदस्य वंदना ऐठानी, गोपा धपोला, पूजा आर्या, रेखा देवी आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement