Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

गोपेश्वर रोड पर मिष्ठान भंडार की दुकान में लगी भीषण आग

चमोली। चमोली बाजार बदरीनाथ हाईवे पर चमोली गोपेश्वर रोड पर एक मिष्ठान भंडार की दुकान में गुरुवार दोपहर दो बजे अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। मिष्ठान भंडार की दुकान में रखे गैस का सिलेंडर एक के बाद एक फटे जिससे आस पास की दस दुकानें भी चपेटे में आ गई और लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। चमोली बाजार के मुय तीराहे पर मिष्ठान भंडार में दोपहर में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लग गयी। आग लगते ही आस पास अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश कि लेकिन आग की लपटे आसमान को छू रही थी। आग ने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया जिससे बाजार में अफरा तफरी मच गई। उसी मिष्ठान भंडार की बिल्डिंग से सट कर लगा हुआ एसबीआई बैंक भी हैं जिसमें आग पहुचने से पहले ही छत पर बनी पानी की टंकी को तोड़कर आग को बैंक तक फैलने से बचाया गया हैं। पुलिस उपाध्यक्ष धन सिंह तोमर ने बताया कि घटना का प्रथत दृष्या गैस सिलेंडर फटने से हादसा हुआ है। जिसमें नरेंद्र वर्मा, सर्वेश अग्रवाल, नंदन जनरल स्टोर, देवेंद्र वर्मा की दुकानों में रखा सामान जल कर राख हो गया है। गनिमत रही की बड़ी जन हानी नहीं होने से खतरा टल गया है।

 

You may have missed

Advertisement