March 7, 2026

26 दिसम्बर को होगी क्षेत्र पंचायत बागेश्वर की बैठक

 

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) खण्ड विकास अधिकारी बागेश्वर ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिये अवगत कराया है कि क्षेत्र पंचायत बागेश्वर की बैठक 26 दिसम्बर 2018 विकास खण्ड बागेश्वर के सभागार में आहूत की जा रही है। उन्होंने विकास खण्ड बागेश्वर के अन्तर्गत समस्त जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों के सम्बन्धित समस्याओं एवं प्रश्नों का लिखित रूप में बैठक से 10 दिन पूर्व 15 दिसम्बर 2018 तक विकास खण्ड कार्यालय में जमा करवा दें। ताकि सम्बन्धित विभागों के द्वारा समस्याओं का निराकरण की कार्यवाही समय से किया जा सके। उन्होंने जनपद के समस्त विभागाध्यक्षों से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि को ससमय बैठक में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।