Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गुरूद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेका

देहरादून। प्रदेश के महामहिम राज्यपाल ले0ज0(सेनि0) गुरमीत सिंह एवं
प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक दिवसीय कार्यक्रम के
दौरान गुरूद्वारा नानकमत्ता साहिब में पहुचकर मत्था टेक कर प्रदेश की
खुशहाली के लिए अरदास की इसके उपरान्त उन्होने गुरूद्वारा परिसर में
झाड़ू लगाई तदोपरान्त लंगर में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा
कमेटी के अध्यक्ष व सम्मानित सभी सदस्यों ने महामहिम राज्यपाल व मा0
मुख्यमंत्री को सरोपा भेंट किया। महामहिम राज्यपाल ने कहा कि मुझे आज
बहुत खुशी हो रही है कि आज गुरु के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
है, यहां आकर मुझे आप लोगों का जो स्नेह व आर्शीवाद मिला है उससे मै
अभिभूत हँू। उन्होने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे इस प्रकार
सभी का आर्शीवाद  मिलेगा तो मुझे उत्तराखण्ड की सेवा करने में और बल
मिलेगा। उन्होने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री जी के
द्वारा जो दायित्व मुझे दिया गया है मै उसका निर्वाहन एक सैनिक के रूप
में पूरी निष्ठा से करूंगा। उन्होने कहा कि जो सम्मान मुझे मिला है वह
सिक्ख समुदाय के हर व्यक्ति का सम्मान है। उन्होने कहा कि सच्चे बादशाह
गुरु नानक देव जी ने हमको सरलता, नम्रता, करुणा, सेवा आदि का जो सबक
सिखाया है वह बहुत ही अच्छा मार्गदर्शन है। उन्होने कहा कि आज मैने सच्चे
बादशाह से प्रार्थना की है कि उत्तराखण्ड की पावन धरती जिसमें चार धाम,
हेमकुंड साहिब, रीठा साहिब व नानकमत्ता साहिब है मुझे उनका आर्शीवाद
प्राप्त हो जिससे मै अपना एक-एक क्षण उत्तराखण्ड की सेवा में लगाऊं।

Advertisement