Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

राज्य में 23 सितम्बर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

देहरादून। मौसम विभाग ने राज्य में 23 सितम्बर तक भारी बारिश का येलो
अलर्ट जारी किया है। सभी पर्वतीय जिलों में मानसून अभी सक्रिय है। मौसम
विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, सोमवार को राज्य में कहीं कहीं
गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार व मध्यम बारिश हो सकती है।
सोमवार को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं
तीव्रता के साथ बारिश, कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। 21 को देहरादून,
पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं तीव्र बौछार व भारी
बारिश की संभावना है। 22 को राज्य में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय
बिजली चमकने व तीव्र बौछार की आशंका है। 23 को भी पर्वतीय जिलों में
बारिश जारी रहेगी।

Advertisement