Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बागेश्वर में  साइकिल रैली  आयोजित

बागेश्वर। युवा कल्याण तथा खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यहां अमृत महोत्सव के तहत साइकिल रैली निकाली गई। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से हमारी युवा पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए। इससे देश प्रेम की भावना जागृत होती है। दस प्रतिभागियों को लक्की ड्रा के माध्मय से पुरस्कृत किया गया। रविवार को कलक्ट्रेट तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ हम सब लोग आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। जिसके तहत लगातार पहले भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए और आगे भी कई कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा हमें अपनी युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवपूर्ण इतिहास के महत्व से अवगत कराना चाहिए। ताकि उनमें राष्ट्र प्रेम और राष्ट्रभक्ति की नवीन चेतना उत्पन्न हो सके। अमृत महोत्सव के तहत जो भी कार्यक्रम आयेाजित हो रहे हैं, उनका मुख्य उद्देश्य हमें एकता के सूत्र में रहते हुए देश को आगे रखकर कार्य करना है। इंडोर स्टेडियम कठायतबाड़ा में साइकिल रैली के समापन अवसर पर हुए कार्यक्रम में रैली में प्रतिभाग करने वाले शिवांश कोरंगा, मृदुल वर्मा, राज मेहता, भरत मेहता, रवि शाह, शिवम कपूर, सचिन पांडे, कनक किरमोलिया, रुद्र रावत तथा मानस किरमोलिया आदि को लकी ड्रा के माध्यम से पुरस्कृत किया गया। यहां जिला क्रीडा अधिकारी विनोद वल्दिया, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, डॉ. पंकज पंत, भूपेश कनवाल, महेंद्र अग्रवाल, अलोक पांडे, संजय वर्मा रहे।

Advertisement