May 3, 2026

बागेश्वर में विधानसभा चुनाव से पूर्व हो रेल मार्ग का निर्माण कार्य शुरू: नीमा

बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने अपनी मांग के समर्थन में आम सभा की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। सरकार से विधानसभा से पूर्व रेल मार्ग निर्माण करने की मांग की। मांग नहीं माने जाने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। रविवार को समिति से जुड़े लोग तहसील परिसर में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने सभा की। वक्ताओं ने कहा कोरोना के चलते उन्होंने मासिक कार्यक्रम ऑनलाइन किए थे। उन्होंने कहा 1882 में सबसे पहले इस मार्ग की सर्वे हुई। उसके बाद 1912, 1980, 2006, 08, 09 और 2012 में सर्वे हो चुकी है। इसके अलावा इस मांग को केंद्र सरकार ने पहले ही राष्ट्रीय प्रोजक्ट में भी शामिल कर दिया है। अब बजट स्वीकृत कर मार्ग निर्माण शुरू करना चाहिए। रेल आने से ही जिले का विकास होगा। पर्यटन से लेकर अन्य गतिविधियां बढ़ेंगी और क्षेत्र का विकास होगा। अध्यक्षता नीमा दफौटी तथा संचालन खड़क राम ने किया। यहां बंशीधर जोशी, विक्रम धाराकोटी, प्रवीण दफौटी, गिरीश चंद्र पाठक, हयात मेहता, खीम सिंह मेहता, शाकबर सिंह सुगड़ा, महेंद्र कोश्यारी, जगदीश उपाध्याय, लक्ष्मी धर्मशक्तू, सरस्वती गैलाकोटी, मालती पांडे रहीं।