August 29, 2026

जंगल में पेड़ काटते पकड़ा, वनविभाग ने भेजा जेल

अल्मोड़ा। वन विभाग ने तहसील के सुदूरवर्ती क्षेत्र कफलानी के जंगल में अवैध तौर पर पेड़ काट रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। राजि अधिकारी चंथरिया मदन लाल ने बताया यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गत दिवस जंगल में भ्रमण के दौरान दौला निवासी सुरेश चंद्र पुत्र अमर सिंह को कफलानी जंगल में अवैध कटान करते पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। टीम में वन दरोगा हरीश सिंह मेर व चंद्र शेखर त्रिपाठी रहे।