Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

नारायण सिंह धनिक बने हाई कोर्ट उत्तराखंड के जज

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) उत्तराखंड हाई कोर्ट नैनीताल को आज तीन नए न्यायाधीश मिल गए है। जिनमे एक नारायण सिंह धनिक  अल्मोड़ा जिले के पुभाऊँ (जैंती) गाँव के मूल निवासी हैं ।उनकी इंटर तक की शिक्षा सर्वोदय इंटर कॉलेज जैती से हुई है ।
दौलत सिंह धानिक व गंगा देवी के घर 20 मई 1960 को जन्मे नारायण सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री हासिल की ।वे 1985 में यू पी पी सी एस (जे)के लिए चुने गए ।उन्होंने सिविल जज पीलीभीत से अपनी सेवा शुरू की और 2003 में पदोन्नत होकर अपर जिला जज बने ।लोकायुक्त के सचिव ,ट्रांसपोर्ट ट्रिब्यूनल ,राज्यपाल के विधि सलाहकार सहित शासन में विधि सचिव रहने के अलावा वे बागेश्वर, नैनीताल,हरिद्वार व देहरादून के जिला जज रह चुके हैं ।वर्तमान में वे जिला जज देहरादून के पद पर सेवारत हैं ।उनके तीन पुत्रियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है जबकि एक पुत्र न्यायिक सेवा की तैयारी कर रहे हैं ।उनके हाईकोर्ट का जज बनने पर जिला अदालत नैनीताल सहित अल्मोड़ा के सालम व धौलादेवी क्षेत्र में खुशी का माहौल है उनके गाँव मे ग्रामीणों ने  आपस मे  मिठाााइयां  बटकर खुशी का इज़हार किया।

You may have missed

Advertisement