Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

बड़ा सवाल कौन बनेगा उत्तराखंड में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ?

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में एकबार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है।  सियासी तूफान में एक बार फिर से भाजपा में उठापटक शुरू हो गई है और इस बार सीएम बदलने का नहीं बल्कि प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चा तेज हो गई है । विधायक उमेश शर्मा काऊ के साथ कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत दिल्ली पहुंचे हैं। जिस फ्लाइट से दोनों दिल्ली गए, उसमे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी मौजूद थे। तीनों की इस दौरान मुलाकात भी हुई। ऐसे में हाल के घटनाकर्मो को देखते हुए सियासी गलियारों में  तमाम कयास लगाए जाने लगे। मंत्री हरक सिंह ने बताया कि उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुलाया है और उनसे मिलने ही दिल्ली गए हैं। उन्होने बताया कि फ्लाइट में संयोगवश नेता प्रतिपक्ष भी थे, जो किसी पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने दिल्ली जा रहे थे। चर्चा यह भी है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को पार्टी संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंप सकता है। इसी क्रम में उन्हें दिल्ली बुलाया गया है। मंत्री हरक सिंह रावत और भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। ऐसे में इस बात को लेकर जरूर पेंच अटक सकता है कि प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री दोनों ठाकुर हो जाएंगे तो फिर पार्टी आलाकमान कैसे बैलेंस बनाएगी हालांकि पार्टी आलाकमान को गढ़वाल से प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर दबाव लगातार बढ़ रहा है क्योंकि हरिद्वार से मदन कौशिक भले ही अध्यक्ष हैं लेकिन वह पहाड़ी चेहरा नहीं है

You may have missed

Advertisement