सूबेदार अजय सिंह रौतेला की शहादत से शोक में डूबी टिहरी
नई टिहरी। पुंछ में आतंकियों से चल रही मुठभेड़ में टिहरी ने अपने दूसरे जांबाज अजय सिंह रौतेला को खोया है। अजय के शहीद होने की सूचना से पूरा टिहरी शोक में डूब गया है। पहले विमाण गांव के विक्रम के शहीद होने की सूचना और उसके के बाद अजय के शहीद होने की सूचना ने टिहरी के लोगों में पाकिस्तान की आतंकी गतिविधयों से रोष है। जिले की तहसील नरेंद्रनगर के रामपूर गांव के रहने वाले 17वीं गढ़वाल राइफल्स में सूबेदार के पद पर तैनात 48 वर्षीय अजय सिंह रौतेला की पुंछ में आतंकियों से चल रही मुठभेड़ में शहीद होने की सूचना के बाद से रामपूर गांव व क्षेत्र में पूरी तरह से मातम पसर गया है। बीते तीन दिनों से पुंछ क्षेत्र में लगातार अजय सिंह मिसिंग चल रहे थे। बीते दिवस ही उनका पार्थिव शरीर रिकवर होने के बाद शहीद होने की सूचना परिजनों को दी गई। जिसके बाद से पूरे गांव और क्षेत्र में लोग लोग गमगीन हो गये हैं।
आज होगा अंतिम संस्कार : शहीद अजय सिंह रौतेला का अंतिक संस्कार 18 अक्तूबर को सैनिक सम्मान के साथ हिन्दु रीति-रिवाजों के अनुसार ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर किया जायेगा। यह जानकारी देते हुये एसडीएम नरेंद्रनगर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शहीद के शव का एम्स के शवगृह में रखा गया है। 18 अक्तूबर की सुबह शव को पैतृक गांव रामपुर में दर्शनों के लिए लाया जायेगा। जिसके बाद शहीद का अंतिम संस्कार ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर किया जायेगा। देर शाम को अंतिम संस्कार न करने की परिजनों की अपील पर 18 अक्टूबर को शहीद के अंतिम संस्कार का निर्णय लिया गया है।
