Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

फूड पॉयजनिंग अपडेट : विधानसभा उपाध्यक्ष ने जाना पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण का हाल,बागेश्वर डीएम को फोन पर दिए निर्देश, अल्मोड़ा डीएम ने लिया अस्पताल का जायजा

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार ) कपकोट नगर पंचायत क्षेत्र में विवाह समारोह में भोजन करने के बाद हुई फूड प्वाइजनिंग में पूर्व विधायक बागेश्वर ललित फस्वार्ण व जिला पंचायत अध्यक्ष बागेश्वर के गर्नर नरेन्द्र सिंह का स्वास्थ्य लाभ पूछने विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान व जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बेस चिकित्सालय पहुॅचे। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि इस कार्य हेतु चिकित्सको की टीम गठित मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु भेज दी गयी है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि वे चिकित्सालय में दवाईयांे सहित अन्य वस्तुओं की उपलब्धता बनाये रखे। विधानसभा उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी बागेश्वर से फोन पर वार्ता कर मरीजो को पर्याप्त उपचार देने और खाने का सैंपल लेकर जाॅच करने सहित घटना की मजिस्ट्रीयल जाॅच के निर्देश भी दिये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पूर्व मा0 विधायक के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की और जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। जिलाधिकारी ने पूर्व विधायक को आश्वस्त किया कि उपचार में किसी प्रकार कमी नहीं रहने दी जायेगी। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि वे चिकित्सालय में दवाईयों सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखे ताकि किसी भी आपातकालीन स्थित में किसी प्रकार की कठिनाई न आने पाये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने चिकित्सालय मंे सफाई व्यवस्था को देखकर सन्तोष व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी इसी तरह की व्यवस्थाओं को बनाये रखे। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख गरूड़ भरत फस्वार्ण, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विनीता शाह, डा0 एच0सी0 गढ़कोटी, डा0 प्रकाश वर्मा, डी0के0 उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

You may have missed

Advertisement