Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

अपडेट फूड पॉयजन :केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने जाना पूर्व विधायक फर्स्वाण का हाल , कोई मंत्री नही पहुंचे बागेश्वर

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार ) कपकोट नगर पंचायत क्षेत्र में विवाह समारोह में भोजन करने के बाद हुई फूड प्वाइजनिंग में पूर्व विधायक बागेश्वर ललित फर्स्वाण व जिला पंचायत अध्यक्ष बागेश्वर के गर्नर नरेन्द्र सिंह का स्वास्थ्य लाभ पूछने केन्द्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान व जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बेस चिकित्सालय पहुॅचे। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि इस कार्य हेतु चिकित्सको की टीम गठित मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु भेज दी गयी है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि वे चिकित्सालय में दवाईयांे सहित अन्य वस्तुओं की उपलब्धता बनाये रखे। विधानसभा उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी बागेश्वर से फोन पर वार्ता कर मरीजो को पर्याप्त उपचार देने और खाने का सैंपल लेकर जाॅच करने सहित घटना की मजिस्ट्रीयल जाॅच के निर्देश भी दिये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पूर्व विधायक के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की और जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। जिलाधिकारी ने पूर्व विधायक को आश्वस्त किया कि उपचार में किसी प्रकार कमी नहीं रहने दी जायेगी। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि वे चिकित्सालय में दवाईयों सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखे ताकि किसी भी आपातकालीन स्थित में किसी प्रकार की कठिनाई न आने पाये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने चिकित्सालय मंे सफाई व्यवस्था को देखकर सन्तोष व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी इसी तरह की व्यवस्थाओं को बनाये रखे। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख गरूड़ भरत फस्वार्ण, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विनीता शाह, डा0 एच0सी0 गढ़कोटी, डा0 प्रकाश वर्मा, डी0के0 उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा तो पहुंच गए लेकिन प्रदेश सरकार के किसी मंत्री को इतनी फुसर्त नहीं है कि वे घटना के 36 घंटे बाद भी पीड़ितों का हाल जानने के लिए नहीं पहुंचे हैं। प्रदेश में संवेदनशील सरकार का दावा करने वाले भाजपा नेताओं की यह स्थिति तब है जब इन गांवों की तीन लोग मौत के आगोश में समा चुके हैं और चैथे व्यक्ति की मौत की अपुष्ट खबरें भी आने लगी हैं। आज दोपहर केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा कपकोट, बेरीनाग व दूसरे चिकित्सालयों में जाकर वहां भर्ती पीड़ितों व उनके तीमारदारों से मिले। इसके तुरंत बााद पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा भी इन चिकित्सालयों में पहुंचे। उन्होंने भी फूड प्वाइजनिंग का शिकार लोगों का हाल जाना। लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से कोई भी मंत्री बागेश्वर अब तक नहीं पहुंच सका। इस बीच अल्मोड़ा बेस चिकित्सालय में भर्ती पूर्व विधायक ललित फर्सवाण से मिलने पहुंचे। उन्होंने घटना की न्याययिक जांच के आदेश के बारे पत्रकारों को बताया लेकिन बागेश्वर में कोई मंत्री अभी तक नहीं पहुंचा है। इस बात से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारी सरकारें अपनी जनता जनार्दन के प्रति कितनी सम्वेदनशील हैं!!!

You may have missed

Advertisement