प्रधानमंत्री की केदारनाथ पूजा हुई लाईव
बागेश्वर । माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज केदारनाथ धाम में ज्योतिर्लिंग में जलाभिषेक एवं आदि शंकराचार्य जी की मूर्ति का अनावरण किया गया। प्रधानमंत्री के जलाभिषेक एवं मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में प्रदेश के 38 विभिन्न शिवालय एवम मन्दिर वर्चुअल रूप से जुड़े रहे। जनपद के दो मंदिर जिनमें बागनाथ मन्दिर, बैजनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को एलइडी स्क्रीन पर देखा गया। इन कार्यक्रमों में जनपद के जनप्रतिनिधियों व कई गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग कर माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखा।
बैजनाथ मंदिर में हुए कार्यक्रम में माननीय सिंचाई मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक चन्दन रामदास, जिला अध्यक्ष भाजपा, शिव सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख हेमा, बिष्ट, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, उपजिलाधिकारी गरूड़ राजकुमार पाण्डेय, सहित जनप्रतिनिधि गणमान्य लोग एवं स्थानीय लोगों उपस्थित रहे।
बागनाथ मन्दिर में अध्यक्ष जिला पंचायत बसन्ती देव, विधायक कपकोट, बलवंतसिंह भौरियाल, जिलाधिकारी विनीत कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा आर्य, मनीष ओली, रमेश तिवारी, राजेंद्र परिहार, ई.ओ.नगरपालिका राजदेव जायसी, खण्ड विकास अधिकारी आलोक भण्डारी, तहसीलदार नवाजीश खलिक सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग स्थानीय लोगों द्धारा मा. प्रधानमंत्री जी कालाईव प्रसारण कार्यक्रम देखा गया।
