Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 23, 2026

भोलेनाथ से भाजपा की सतबुद्धि के लिए की प्रार्थना


नई टिहरी। जनपद में कांग्रेसियों ने बौराड़ी के प्रसिद्ध सतेश्वर महादेव मन्दिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद भजन कीर्तन कर भगवान भोलेनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा सरकार की सतबुद्धि के लिए प्रार्थना करने के साथ ही भाजपा की जनिवरोधी नीतियों को लेकर रोष जाहिर किया।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार देवस्थानम बोर्ड को जबरन यहां के हक-हकूक धारियों पर थोपने का कार्य कर रही है। जिसका बीते 1 साल से हो रहे विरोध के बाद भी सरकार जाग नहीं रही है। कहा कि नरेंद्र मोदी केदारनाथ में जाकर शिव की पूजा कर रहे हैं, लेकिन देश और प्रदेश की जनता के साथ झूठे वादे भी कर रहे हैं। केदारनाथ में आज भी आपदा के जख्म साफ दिख रहे हैं, धाम को संवारने की वादे और दावे कोरे साबित हो रहे हैं। अभी तक धाम में कुछ भी नया नहीं हुआ है। धर्म के नाम पर जनता व बेरोजरों के साथ धोखा किया जा रहा है। बेरोजगारी व महंगाई ने देश की जनता को परेशान करके रख दिया है, लेकिन सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, जनता से उनका कोई लेना-देना नहीं है, मात्र पूंजीपतियों के इशारों पर भाजपा काम कर रही है।

Advertisement