Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

स्पेसएक्स के कैप्सूल का शौचालय टूटा, अब डायपर पहनेंगे अंतरिक्ष यात्री

वाशिंगटन , ।  फ्लोरिडा के तट पर चल रही तेज हवा के कारण स्पेसएक्स को अंतरिक्ष स्टेशन से अपने चालक दल के चार सदस्यों के पृथ्वी पर वापसी के कार्यक्रम को टालना पड़ा है। अमेरिका, फ्रांस और जापान के अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन छोडऩा था। सोमवार सुबह उनका कैप्सूल मैक्सिको की खाड़ी में गिरता, लेकिन सुरक्षा कारणों से स्पेस एक्स ने छह महीने के बाद पृथ्वी पर लौटने वाले इस दल का यात्रा कार्यक्रम सोमवार दोपहर तक स्थगित कर दिया है।
दूसरी तफ स्पेसएक्स ने लौटने वाले चालक दल के प्रतिस्थापन के तौर पर नया दल भेजने के लिए बुधवार की रात उड़ान का लक्ष्य रखा है। यह उड़ान पहले ही खराब मौसम और एक सदस्य की अज्ञात चिकित्सा समस्या के कारण तय कार्यक्रम के बजाय देरी से होनी है। अधिकारियों ने इसे मामूली समस्या बताया है जिसे लॉन्च के समय तक हल कर लेने की संभावना है। पिछले हफ्ते, स्पेसएक्स और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने खराब मौसम और अंतरिक्ष स्टेशन से कैप्सूल को वापस लाने के लिए आसन्न समय सीमा के कारण लॉन्च और लैंडिंग के कार्यक्रम में बदलाव किया।
अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे स्पेसएक्स रॉकेट का टॉयलेट टूट गया है। इस कारण धरती पर लौटते समय इन अंतरिक्ष यात्रियों को डायपर पहनना पड़ेगा। नासा के अंतरिक्ष यात्री मेगन मैकआर्थर ने शुक्रवार को स्थिति को भयानक बताया। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद हम इसे मैनेज कर लेंगे। धरती पर लौटने के दौरान वे और उनके क्रू के तीन और अंतरिक्षयात्री स्पेसएक्स के कैप्सूल में करीब आठ घंटे डायपर पहनकर बिताएंगे। स्पेसएक्स का यह कैप्सूल अंतरिक्ष में 210 दिनों तक रह सकता है, इसमें से वह पहले ही 200 दिन बिता चुका है।
अमेरिका, फ्रांस और जापानी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से निकलना था और सोमवार की सुबह उनका कैप्सूल मैक्सिको की खाड़ी में उतरने वाला था। लेकिन हवाओं की रफ्तार सुरक्षित सीमा से अधिक होने के कारण स्पेसएक्स ने अपने छह महीने के मिशन का समापन सोमवार दोपहर तक टाल दिया। अब अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी की यात्रा आठ घंटे की होगी, जो पहले की तुलना में आधे से भी कम है।
उन्होंने बताया कि अंतरिक्षयात्रियों ने स्टेशन के पावर ग्रिड को अपग्रेड करने के लिए स्पेसवॉक की एक सीरीज का आयोजन किया था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर डॉक हुए एक रूसी रॉकेट के इंजन के अनजाने में स्टॉर्ट होने से यह अपने निर्धारित कक्षा को छोड़कर बाहर चला गया था। जिसे काफी मेहनत के बाद वापस लाया गया। इतना ही नहीं, रूसी फिल्म डॉयरेक्टर ने इस दौरान एक फिल्म की शूटिंग भी की है।

Advertisement