कांग्रेस ने प्रदर्शन कर फूका सरकार का पुतला
चमोली। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और पूर्व विधायक संजीव आर्य पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मौके पर सरकार का पुतला फूंका। रविवार को बड़ी संख्या में गोपेश्वर में जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य और संजीव आर्य पर हमले की घटना की निन्दा करते हुए हमले के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। मौके पर ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, युद्धवीर सिंह वर्त्वाल, जिला उपाध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, बदरी केदार मंदिर समिति के पूर्व सदस्य ओमप्रकाश नेगी, महिला कांग्रेस की कार्यकारी जिलाध्यक ऊषा रावत, कांग्रेस जिला महामंत्री हरेंद्र सिंह राणा,रवीन्द्र नेगी, जिला उपाध्यक्ष भगत कनियाल, जिला उपाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद हटवाल, जिला महामंत्री धीरेन्द्र गरोडिया, विधानसभा यूथ अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, वरिष्ठ यूथ मुकुल बिष्ट, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री पुष्कर सूरी, जिला महामंत्री सेवादल कैलाश झिंक्वाण, जिला महामंत्री सेवादल महिला अंजू राणा, सोहनी भंडारी, राजेन्द्र सिंह नेगी, कुंवर सिंह भंडारी, किशोरी लाल, गबर सिंह रावत, प्रताप लाल, श्यामलाल, यूडी पुरोहित, कैलाश तिवारी, महामंत्री विक्रम सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
