Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

किसानों पर दर्ज मुकदमे की निंदा की


काशीपुर। किसानों ने बैठक कर बाजपुर में किसानों पर दर्ज मुकदमे की निंदा की। मुकदमा वापस नहीं होने पर जिलेभर में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का विरोध करने की बात कही है। रविवार को गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित बैठक में किसानों ने कहा कि बाजपुर में किसान शांतिपूर्वक पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का विरोध कर प्रदर्शन कर रहे थे। शनिवार को उन्होंने षडयंत्र रचकर निर्दोष किसानों के खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखवा दिया। इससे किसान नाराज हैं। किसानों ने किसानों के खिलाफ लिखवाए मुकदमे को वापस लेने की मांग की। बैठक में प्रेम सहोता, सुरजीत ढिल्लो, सुखवीर भुल्लर, अमनप्रीत सिंह, जगजीत सिंह भुल्लर, बलजीत सिंह ठक्कर, सोनी देसी, सुखदीप सिंह सहोता, अपार सिंह, गजेंद्र सिंह बल आदि उपस्थित रहे।

Advertisement