जमैका के घरेलू मैदान पर विदाई मैच खेलेंगे क्रिस गेल
जमैका , । अगले साल 8 जनवरी से 16 जनवरी के बीच वेस्टइंडीज़, आयरलैंड की मेज़बानी करेगा। इस सीरीज़ में तीन वनडे और एक टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। माना जा रहा है कि यह क्रिस गेल का विदाई मैच होगा क्योंकि टी20 विश्व कप के समय गेल ने अपने घरेलू मैदान जमैका से ही क्रिकेट से विदाई लेने की इच्छा ज़ाहिर की थी।
हालांकि इस दौरान गेल वनडे सीरीज़ का हिस्सा नहीं होंगे। यह सीरीज़ विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा होगी, जिसके अंकों के आधार पर 2023 वनडे विश्व कप की टीमें तय की जाएगी। क्रिकेट वेस्टइंडीज़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉनी ग्रेव ने कहा, हम लोगों को भी लगा कि उन्हें अपने घर से ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहना चाहिए।
आयरलैंड के खि़लाफ़ सीरीज़ से हमें यह मौक़ा मिलेगा। क्रिस गेल जैसे महान कद के खिलाड़ी के लिए ऐसा करना बहुत ज़रूरी और उचित है कि वे अपने घरेलू समर्थकों के सामने उन्हें धन्यवाद देते हुए क्रिकेट से संन्यास लें। इससे पहले आयरलैंड ने 2020 में वेस्टइंडीज़ का दौरा किया था। तब टी20 सीरीज़ 1-1 से ड्रॉ हुई थी, जबकि वनडे सीरीज़ में वेस्टइंडीज़ 3-0 से जीता था। जमैका के ही सबाइना पार्क ग्राउंड में आयरलैंड ने 2007 विश्व कप में पाकिस्तान के खि़लाफ़ ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।
क्रिकेट आयरलैंड के निदेशक रिचर्ड होल्ड्सवर्थ ने कहा, हम वेस्टइंडीज़ में वापस लौटकर बहुत ख़ुश होंगे। यहां से हमारी कई महत्वपूर्ण यादें जुड़ी हैं। यह सीरीज़ हमारे अगले वनडे विश्व कप में क्वालीफ़ाई करने की दृष्टि से भी काफ़ी महत्वपूर्ण है। हम अगले साल की शुरुआत में बेहतरीन क्रिकेट की उम्मीद कर रहे हैं।
वेस्टइंडीज़ बनाम आयरलैंड सीरीज का कार्यक्रम-
8 जनवरी – पहला वनडे
11 जनवरी – दूसरा वनडे
14 जनवरी – तीसरा वनडे
16 जनवरी – एकमात्र टी20 अंतर्राष्ट्रीय (डे/नाइट)
00
(जोहान्सबर्ग)भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे का नया शेड्यूल जारी, कार्यक्रम एक हफ्ते आगे बढ़ा
जोहान्सबर्ग । भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे का नया शेड्यूल जारी हो गया है। दोनों टीमों के बीच 26 दिसंबर को पहले टेस्ट मैच के साथ दौरा शुरू होगा। इससे पहले यह दौरा 17 दिसंबर को शुरू होना था, लेकिन कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के मद्देनजर इसे एक हफ्ता आगे बढ़ाया गया है।
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने सोमवार को नया शेड्यूल जारी किया। दक्षिण अफ्रीका बोर्ड और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से पहले की गई पुष्टि के मुताबिक दौरे के तहत अब तीन के बजाय दो सीरीज खेली जाएंगी। 26 दिसंबर से 23 जनवरी तक चलने वाले इस दौरे में चार आयोजन स्थलों सेंचुरियन, जोहान्सबर्ग, केप टाउन और पार्ल पर तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे, जबकि चार मैचों की टी-20 सीरीज को अगले साल उचित समय पर पुनर्निर्धारित किया जाएगा।
26 दिसंबर को सेंचुरियन में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र का हिस्सा होगी, जबकि 19 जनवरी को शुरू होने वाली वनडे सीरीज आईसीसी पुरुष विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा होगी, जो 2023 आईसीसी पुरुष विश्व कप के लिए क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट है।
टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच जोहान्सबर्ग में तीन से सात जनवरी, जबकि तीसरा और आखिरी मैच केप टाउन में 11 से 15 जनवरी के बीच खेला जाएगा। वहीं 19 और 21 जनवरी को पार्ल में पहला और दूसरा और 23 जनवरी को केप टाउन में तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा।
(मुंबई) मयंक, अक्षर और सिराज हमारे लिए महत्वपूर्ण : विराट
मुंबई ,र । मयंक अग्रवाल, अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज अभी भारतीय टेस्ट टीम में नियमित नहीं हुए हैं, लेकिन तीनों युवा खिलाडिय़ों ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ सीरीज़ में धमाकेदार प्रदर्शन किया। कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद इन तीनों की तारीफ़ों के पुल बांधे।
विराट ने मैच के बाद मयंक के लिए कहा ,मयंक ने गज़़ब का खेल दिखाया। वह लंबे समय बाद टीम में खेल रहे थे, लेकिन ऐसा उनके खेल से नहीं लगा। ऐसा करने के लिए आपको जुझारू होने की ज़रूरत होती है, आपको चरित्र दिखाना पड़ता है और मयंक ने निश्चित तौर पर यह दिखाया है। हम सभी खिलाड़ी अपने करियर में ऐसे समय से गुजऱते हैं, जिस पर अभी मयंक है। ऐसे महत्वपूर्ण समय में आपको दमदार प्रदर्शन करना होता है और उन्होंने ऐसा किया है। मुझे उम्मीद है कि वह अब निरंतर ऐसा करते रहेंगे।
कप्तान ने मोहम्मद सिराज के लिए कहा,सिराज के पास प्रतिभा और कौशल दोनों है। वह अपने हर स्पेल में एक ही ऊर्जा के साथ गेंदबाज़ी करते हैं। ऐसा लगता है कि वह अपने हर स्पेल में एक या दो विकेट निकाल सकते हैं। यह टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, ख़ासकर तब, जब कोई साझेदारी बन रही हो और आपको विकेट की सख़्त ज़रूरत हो। वह परिस्थितियों पर निर्भर नहीं रहते हैं। लॉर्ड्स टेस्ट में जब गेंद स्विंग होना बंद हो गई, तब भी उन्होंने विकेट चटकाए, क्योंकि उनके पास वह कला और कौशल है।
लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल के लिए विराट ने कहा, वह एक हरफऩमौला खिलाड़ी हैं, जो टीम में संतुलन लाते हैं। वह टी20 क्रिकेट में पहले से क़ामयाब थे और जब उन्हें टेस्ट में मौक़ा मिला तो उन्होंने वहां भी कमाल दिखाया। वह फ़ॉर्मेट के अनुसार ही अपने खेल में परिवर्तन भी लाते हैं, जो कि एक बेहतरीन खिलाड़ी की निशानी है। अगर वह अपने कौशल और फि़टनेस पर लगातार काम करते हैं, तो वह भारत के लिए लंबे समय तक खेलने में सफल होंगे। यह आधुनिक क्रिकेट की मांग है कि आप अपना फि़टनेस स्तर हमेशा ऊंचा रखे।
00
(मुंबई)विराट कोहली ने किया उपकप्तान रहाणे का समर्थन
मुंबई ,र । भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आउट ऑफ फॉर्म चल रहे उपकप्तान अजिंक्या रहाणे के समर्थन में आगे आते हुए कहा है कि बाहरी दबाव के आधार पर रहाणे के भविष्य पर कोई भी फ़ैसला जल्दबाज़ी में नहीं लिया जाएगा।
भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए न्यूज़ीलैंड को दूसरे टेस्ट में सोमवार को चौथे दिन के पहले सत्र में 372 रन के बड़े अंतर से हराया और दो मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली। भारत की घर पर यह लगातार 14वीं टेस्ट सीरीज़ है । हालांकि इन सबके बीच टीम के दो अनुभवी बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा और रहाणे का खऱाब फ़ॉर्म चिंता का विषय बन गया है, ख़ासकर तब जब नए खिलाड़ी टीम में आकर बड़ी पारियां खेल रहे हैं। ऐसे में उन युवा खिलाडिय़ों को टीम से बाहर करना और भी मुश्किल हो जाता है।
पिछले 16 टेस्ट मैचों में रहाणे की औसत गिरकर 24.39 पर जा पहुंचा है। इस दौरान उन्होंने मेलबर्न में एक दमदार शतक ज़रूर लगाया था लेकिन उस बात को भी अब एक साल हो गया है। कानपुर टेस्ट मैच में क्रमश: 35 और चार रनों की पारियां खेलने के बाद अब उनके करियर की औसत भी 40 से कम हो गई है।
कानपुर में कोहली की ग़ैरमौजूदगी में एकादश में शामिल किए गए श्रेयस अय्यर ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में एक शतक और एक अर्धशतक बनाया। चर्चा हो रही थी कि शायद मुंबई में जब कोहली वापसी करेंगे तो मयंक अग्रवाल को बाहर बैठना पड़ेगा लेकिन रहाणे की हैमस्ट्रिंग चोट ने काम आसान कर दिया। अग्रवाल ने इस मौक़े को बुनाया और एक मुश्किल पिच पर पहले 150 और फिर 62 रन बनाए। कोच राहुल द्रविड़ ने इसे एक सुखद सिरदर्द बताया। उन्होंने यह भी कहा कि कोच के तौर पर उनके सामने एक चुनौती सर्वश्रेष्ठ एकादश चुनने की भी है, ख़ासकर विदेशी टेस्ट मैचों में, जहां कुछ कठिन फ़ैसले लेने पड़ सकते हैं।
00
()62 रनों पर आउट होने के बाद करने के लिए कुछ नहीं बचा : लेथम
मुंबई , । जब आप 62 और 167 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो जाते हो तो फोकस बल्लेबाज़ों पर होना स्वाभाविक है, जो विरोधी टीम की गेंदबाज़ी और परिस्थितियों के आगे बिखर जाते हैं। यहां पर गेंदबाज़ी की बात ही नहीं है क्योंकि जब आप विरोधी टीम के बल्लेबाज़ों उसी पिच पर 325 और 276 पर 7 जैसा स्कोर बना देते हों। जब आप मेहमान टीम के तौर पर भारत जैसे गेंदबाज़ी आक्रमण और इन परिस्थितियों में खेलते हो तो बल्लेबाज़ों के लिए करने के लिए कुछ नहीं रह जाता है जब आप मेज़बान टीम के बल्लेबाज़ों को बड़ा स्कोर बनाने देते हो।
न्यूज़ीलैंड के कार्यवाहक कप्तान टॉम लेथम को हालांकि अपने बल्लेबाजों और विशेष रूप से रॉस टेलर के बारे में बात करते हुए पाया गया। दूसरी पारी में टेलर का दृष्टिकोण, जहां उन्होंने स्पिनरों पर हमला करने की कोशिश की और ऐसा करने में विफल रहे। उनकी इस कोशिश को विल समरविल की वापसी की तुलना में ज़्यादा आलोचना मिली, जो भारत में एक सीरीज़ में बिना कोई विकेट लिए 50 ओवर फेंकने वाले एकमात्र स्पिनर हैं।
लेथम ने कहा, रॉस के पास स्पष्ट रूप से वह दृष्टिकोण था जहां वे दूसरी टीम के गेंदबाज़ों को दबाव में लाना चाहते थे। जैसे ही आप ऐसा करते हैं, उपमहाद्वीप की टीमें बहुत जल्दी खिलाडिय़ों को आउट कर देती हैं। दुर्भाग्य से रॉस के लिए, यह उनके लिए काफ़ी कारगर नहीं था। रॉस की उस पारी में यही योजना थी।
लेथम ने कहा,इन परिस्थितियों में आप उन्हें केवल गेंदबाज़ी करने की अनुमति नहीं दे सकते। वे बहुत अच्छे हैं, वे बहुत सटीक हैं और वे आपको हिट करने के लिए बहुत मौक़े नहीं देते हैं हम ऐसा उन पर थोड़ा और दबाव डालने की कोशिश करने के लिए करना चाहते थे, जिससे की बल्लेबाज़ के आसपास खड़े क्षेत्ररक्षकों को दूर किया जा सके, क्योंकि आप जानते हैं अक्सर ऐसा नहीं किया जाता है।हमारे लिए यह एक निश्चित योजना रखने और उस पर टिके रहना था। अगर आपके पास एक योजना है और आप आउट हो जाते हैं, तो यह सिफऱ् क्रिकेट का खेल है। यह खिलाडिय़ों पर निर्भर है कि वे अपनी पारी को कैसे देखते हैं।
लेथम ने कहा कि 62 रन पर आउट होने पर वे अलग तरीक़े से कुछ नहीं कर सकते थे। लेथम ने कहा, क्रिकेट में यह उन चीज़ों में से एक है जहां आप जो कुछ भी करते हैं वह काम नहीं करता है। ऐसा किसी ना किसी दिन क्रिकेट में होता है। हमने दुनिया भर में अलग-अलग समय पर टीमों के साथ ऐसा किया है। दुर्भाग्य से यह हमारा समय था और चीज़ें उस तरह से सामने नहीं आईं जैसा हम चाहते थे।
उन्होंने कहा,हमारे दृष्टिकोण से, आपको इससे बहुत कुछ सीखना होगा। जिस तरह से हमने दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी की, कुछ खिलाडिय़ों ने अपना गेम प्लान को थोड़ा बदला और उनके गेंदबाज़ों पर दबाव डाला, क्योंकि हम जानते हैं भारत में आप जितनी लंबी बल्लेबाज़ी करेंगे, बल्लेबाज़ी करना उतना ही मुश्किल हो जाएगा। यह उन मैचों में से एक है जहां दुर्भाग्य से हमें सही परिणाम नहीं मिला।
लेथम ने कहा, टेस्ट दौरे पर कुछ छोटी सकारात्मक चीज़ें भी थीं, लेकिन लक्ष्य तक पहुंचने से बहुत दूर। जिन तीन लोगों का आपने उल्लेख किया (एजाज़ पटेल, विल यंग, रचिन रविंद्र), दुनिया के इस हिस्से में उनका पहली बार खेलना, उनका हमारे लिए अलग-अलग समय पर कदम रखना और पूरी सीरीज़ में योगदान देना लाजवाब था। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट की गहराई के लिए इन परिस्थितियों में अधिक अच्छा प्रदर्शन करना बहुत अच्छा है।
उन्होंने कहा,जितना अधिक आप दुनिया के इस हिस्से में खेलते हैं, उतना ही आप सीखते हैं और अपने खेल को विकसित करने में सक्षम होते हैं। जाहिर तौर पर उन लोगों के लिए सुखद है, लेकिन बाक़ी सभी के लिए भी सीखने की ज़रूरत है। ताकि अगली बार हम यहां हों, तो उन सीखों को अमल में लाया जा सके।
)पाकिस्तान और बंगलादेश के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल धुला
ढाका , । पाकिस्तान और बंगलादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच के सोमवार को तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण धुल गया। वर्षा के कारण मैच के पहले दो दिन का खेल वर्षा के कारण बाधित रहा था लेकिन उस दौरान कुछ खेल हुआ था। इन दो दिनों में पाकिस्तान ने 63.2 ओवर में दो विकेट पर 188 रन बना लिए थे।
दूसरे दिन स्टंप्स के समय अजहर अली 136 गेंदों में सात चौकों की मदद से 52 और कप्तान बाबर आजम 113 गेंदों में आठ चौकों और
