Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

चीन के कारोबारी जैक मा को भारत से झटका, दौलत में अजीम प्रेमजी ने पछाड़ा


नई दिल्ली । चीन सरकार की सख्ती झेल रहे अलीबाबा ग्रुप के मुखिया जैक मा को एक और भारतीय कारोबारी ने झटका दिया है। ये भारतीय कारोबारी विप्रो के फाउंडर अजीम प्रेमजी हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अजीम प्रेमजी ने दौलत के मामले में जैक मा को पछाड़ दिया है। साल 2020 के शुरुआती महीनों तक एशिया के सबसे बड़े रईस रहे जैक मा से आगे अब तीन भारतीय- अजीम प्रेमजी, गौतम अडानी और मुकेश अंबानी हैं।
किसकी कितनी है दौलत : ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रैंकिंग के मुताबिक अजीम प्रेमजी की कुल दौलत 39.3 बिलियन डॉलर है और वह दुनिया के 33वें सबसे अमीर अरबपति हैं। अजीम प्रेमजी की गिनती देश के सबसे बड़े दानवीर के तौर पर होती है।
जैक मा की कितनी दौलत :  वहीं, जैक मा की बात करें तो इनकी दौलत घटकर 38.2 बिलियन डॉलर पर आ गई है। जैक मा की दौलत 38.2 बिलियन डॉलर है। जैक मा करीब डेढ़ साल से चीन सरकार के निशाने पर हैं। दरअसल, अलीबाबा ग्रुप के फाउंडर जैक मा ने चीन सरकार की नीतियों की आलोचना की थी। इसके बाद वह महीनों तक सार्वजनिक जीवन से गायब रहे। इधर, चीन की सरकार ने जैक मा की कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की। इन सभी प्रकरण का असर जैक मा की दौलत पर भी पड़ा।
लंबे समय से थे करीब : दौलत के मामले में अजीम प्रेमजी और जैक मा के बीच लंबे समय से टक्कर हो रही थी। अब अजीम प्रेमजी आगे निकल गए हैं। दौलत में अजीम प्रेमजी से आगे रहने वाले भारतीय कारोबारी में गौतम अडानी और मुकेश अंबानी हैं। गौतम अडानी की दौलत 76.5 बिलियन डॉलर है और वह रैंकिंग में 14वें स्थान पर हैं। वहीं, मुकेश अंबानी की बात करें तो 88.7 बिलियन डॉलर की दौलत के साथ 12वें स्थान पर हैं।

You may have missed

Advertisement