Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 11, 2026

पाकिस्तान ने कॉलेज छात्रों के टीशर्ट और जींस पर लगाया प्रतिबंध


इस्लामाबाद , । पाकिस्तान के पंजाब प्रदेश के एक यूनिवर्सिटी ने अपने छात्रों के लिए एक ड्रेस कोड लागू किया है। यह पाकिस्तान के केंद्रीय शिक्षा निदेशालय द्वारा इस संबंध में एक निर्देश जारी करने के महीनों बाद आया है। इस नोटिफिकेशन में कहा गया है कि लडक़ों को शॉर्ट्स, कट-ऑफ जींस, मल्टी-पॉकेट, फीकी, हल्की फटी जींस और पतलून या किसी भी तरह के मेसेज वाली टी-शर्ट पहनने की इजाजत नहीं है। यूनिवर्सिटी ऑफ अग्रीकल्चर फैसलाबाद के टोबा टेक सिंह सब कैंपस द्वारा जारी इस नोटिफिकेशन में चप्पल, बंदना, टोपी सहित किसी भी तरह की बनियान, लंबे बाल और पोनीटेल, झुमके, कलाई की पट्टियां पहनने पर भी रोक लगाने की बात कही गई है। लड़कियों को जींस के साथ टी-शर्ट, बिना आस्तीन की शर्ट, सी-थ्रू और स्किनटाइट कपड़े पहनने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही छात्राओं को आकर्षक आभूषण, पायल पहनने और भारी मेकअप करने से भी रोक दिया गया है।
इससे पहले सितंबर में इस्लामाबाद में शैक्षणिक संस्थानों की देखरेख करने वाले केंद्रीय शिक्षा निदेशालय ने महिला शिक्षकों को जींस नहीं पहनने और पुरुषों को जींस और टी-शर्ट पहनने से प्रतिबंधित करने के लिए कहा था। इसके साथ ही स्नष्ठश्व ने शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को निर्देश दिया था कि उनके शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारी ड्रेस कोड और व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करें, जिसमें नियमित रूप से बाल कटवाने, दाढ़ी ट्रिमिंग, नाखून काटने और इत्र का इस्तेमाल शामिल हो।
सभी कर्मचारियों को संस्थानों में और आधिकारिक समारोहों, समारोहों और बैठकों के दौरान एक औपचारिक ड्रेस कोड बनाए रखने के लिए कहा गया है। इससे पहले खैबर पख्तूनख्वा प्रदेश में जारी किए गए दो विश्वविद्यालयों ने सख्त ड्रेस कोड नीतियां लागू करते हुए टाइट-फिटेड जींस, टी-शर्ट और अन्य चीजों के साथ मेकअप पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Advertisement