गरुड़ रामलीला मैदान में डीएम ने निकाला कोविड़ लकी ड्रॉ
बागेश्वर । कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम में अपना योगदान देने वाले लोगो को प्रोत्साहित/सम्मानित करने के उद्देश्य से आज रामलीला मैदान गरूड़ में विकास खड़ बागेश्वर एवं गरूड़ के निवासियों द्वारा दूसरी डोज लगाने वाले व्यक्तियों के लिए लक्की ड्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विधायक चन्दन राम दास एवं जिलाधिकारी विनीत कुमार द्वारा विजेता प्रतिभागियों की पर्ची निकाली गयी, जिसमें विकास खंड बागेश्वर के मोहन राम निवासी खंतोली को प्रथम पुरस्कार के रूप में एलर्इडी टीवी, द्वितीय पुरस्कार लक्षिमा ग्राम सिमकूना को स्मार्ट फोन तथा तृतीय पुरस्कार कमला देवी निवासी किमोली को रूम हीटर प्रदान करने के साथ ही सात अन्य व्यक्तियों को सांत्वना पुरस्कार दिया, वहीं विकास खंड गरूड के सुनीता निवासी लखनी को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय कमला गोस्वामी निवासी कोठोरामपुर तथा कफलढुगा निवासी लक्ष्मण को तृतीय पुरस्कार देने के साथ ही सात अन्य व्यक्तियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए युवा जिलाधिकारी विनीत कुमार के कुशल नेतृत्व में सभी का कुशलता पूर्वक टीकाकरण किया गया है, जिसके लिए प्रदेश में जनपद प्रथम स्थान पर रहा है। उन्होने इस कार्य में सभी डॉक्टरों सहित सभी फं्रट लार्इन वर्करों का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है। उन्होने कहा कि वर्तमान समय में ओमीक्रांन वायरस बडी तेजी से फैल रहा है, इसके नियंत्रण के लिए सभी को और सकर्तता बरतने की आवश्यकता है तथा मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में टीकाकरण किया जा रहा हैं, जिसमें 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है जिसका आज शुभारंभ किया गया है। उन्होने सभी से अपेक्षा की है कि इस अभियान में सभी अपनी महत्वपूर्ण भागादारी सुनिश्चित करें तथा अपने बच्चों को वैक्सीनेशन सेंटर मे अवश्य भेजे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ विभाग द्वारा यह एक अनूठी पहल की गयी, जिससे लोग प्रेरित होकर स्वंय के साथ ही अन्य लोगो को भी वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिए भारतीय वैज्ञानिको द्वारा वैक्सीन तैयार की गयी, जिसकी शुरूआत विगत वर्ष जनवरी से की गयी, जिसमें 18 से अधिक आयु वर्ग सभी लोगो का टीकाकरण किया गया। इस टीकाकरण अभियान में जनपद देश में द्वितीय स्थान पर रहा वहीं प्रदेश मे ंप्रथम स्थान पर रहा। इसके लिए उन्होने सभी जनप्रतिनिधियों सहित स्वास्थ विभाग के कार्मिको सहित फं्रट लार्इन वर्करों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण का नया वैरीएंट ओमीक्रांन बडी तेजी से फैल रहा है जिसके प्रभावी नियंत्रण के लिए आज से 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण प्रारंभ किया गया है,उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि वैक्सीनेशन हेतु जो विद्यालय चिन्हित किये गये है उन विद्यालयों में निर्धारित तिथि को अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से वैक्सीनेशन के लिए भेजे तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी करें। उन्होने कहा कि कोरोना का नया स्वरूप बडी तेजी से फैल रहा है इसलिए यह जरूरी है कि सभी को शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन भी अनिवार्य रूप से करना है। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 हरीश पोखरिया ने कहा कि ऐसे व्यक्ति जो दूसरी डोज लगाने में संकोच कर रहे थे इसके लिए स्वास्थ विभाग द्वारा ऐसे व्यक्तियों की कांउसलिंग करते हुए द्वितीय डोज लगाने के लिए प्रेरित किया गया, जिसके लिए आज उन्हें जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में सम्मानित/पुरस्कृत करने के लिए लक्की कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके लिए विजेता प्रतिभागियों को उपलब्ध कराये जाने वाले पुरस्कार के लिए जिलाधिकारी द्वारा जिला योजना मद से धनराशि उपलब्ध करायी गयी थी। उन्होने कहा कि जिन लोग दूसरी डोज लगाने के लिए प्रेरित किया गया उनमें विकास खंड बागेश्वर 7590 तथा गरूड के 3760 तथा विकास खंड कपकोट में 6180 लोगो को प्रेरित किया गया, जिसमें प्रत्येक विकास खंड से 10-10 लोगो को पुरस्कार देने हेतु चिन्हित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, सदस्य जिला पंचायत जर्नाजन लोहुमी, उपजिलाधिकारी गरूड़ राजकुमार पांडे, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, अध्यक्ष व्यापार मंडल लक्ष्मी दत्त पांडे,संजय गुंज्याल सहित जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चन्द्र शेखर बडसीला द्वारा किया गया।
