Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेस नेता बालकृष्ण -चहेतों को श्रम विभाग के उपकरण देने का आरोप लगाया


बागेश्वर। कांग्रेस नेता बालकृष्ण ने बागेश्वर के विधायक पर अपने चहेतों को श्रम विभाग के उपकरण देने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में जिला मुख्यालय में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इसके चलते वास्तविक श्रमिक खाली हाथ वापस लौट रहे हैं। उन्होंने सभी श्रमिकों को सामग्री देने की मांग की है। कांग्रेस नेता कृष्ण अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां वह भूख हड़ताल पर बैठ गए। यहां हुई सभा में उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास ने छुट्टी के दिन अपने चेहतों व कार्यकर्ताओं को कंबल बांटे, लेकिन गरुड़, बागेश्वर, कठपुड़ियाछीना ब्लॉक के श्रमिकों को खाली हाथ वापस भेज दिया गया। 25 दिसंबर पर क्रिसमस की छुट्टी थी, लेकिन विधायक द्वारा अपने सत्ता का पूर्ण उपयोग करते हुए अपने चेहतों को अवकाश वाले दिन भी निरंतर श्रम विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ मिलकर सामान बांटा जा रहा था। जो वास्तव में श्रमिक हैं उन्हें कंबल छतरी, मशीन किट बॉक्स आदि सामग्री नहीं मिला। जनपद के श्रमिकों के साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ है। लोग कर्ज मांग कर श्रम विभाग में आते हैं और बगैर समान लिए वापस निराश होकर घर चले जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर वास्तविक श्रमिकों को सामग्री देने की मांग की है।

Advertisement