बीएसएनएल ने डेली 3 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ निकाला एक्स्ट्रा वैलिडिटी का प्लान
नईदिल्ली । सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने प्रीपेड प्लान्स और ऑफर्स से प्राइवेट कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है। इसी कड़ी में बीएसएनएल अपने 2399 रुपये वाले ऐनुअल प्लान में 90 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। कंपनी ने इस ऑफर घोषणा पिछले महीने की थी और यह 15 जनवरी को खत्म होने वाला था। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और यूजर्स की डिमांड को देखते हुए बीएसएनएल का यह ऑफर अभी भी लाइव है। 2399 रुपये वाले प्लान में कंपनी 365 दिन की वैलिडिटी देती है, लेकिन इस ऑफर के साथ प्लान की वैलिडिटी बढक़र 455 दिन की हो जाती है।
इसी तरह बीएसएनएल अपने तीन महीने की वैलिडिटी वाले प्लान में भी दूसरी कंपनियों के मुकाबले बेहतर बेनिफिट दे रहा है। जियो से तुलना करें तो जियो अपने यूजर्स 666 की कीमत में 84 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर करता है, जिसमें डेली 1.5जीबी डेटा मिलता है। वहीं, बीएसएनएल का च्ॉटर्ली प्लान 485 रुपये का है और इसमें आपको 90 दिन की वैलिडिटी और डेली 1.5जीबी डेटा मिलेगा।
जियो के इस प्लान में आपको एक साल की वैलिडिटी मिलती है। इंटरनेट यूज करने के लिए कंपनी इस प्लान में हर दिन 2.5 जीबी डेटा देती है। अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ आने वाले इस प्लान आपको डेली 100 फ्री एसएमएस का भी फायदा होगा। वहीं, बीएसएनएल के 2399 रुपये वाले प्लान में आपको हर दिन 3जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग जैसे बेनिफिट मिलेंगे।
365 दिन तक चलने वाले इस प्लान में आपको डेली 2 जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस दे रही है। एयरटेल के इस प्लान की खास बात है कि इसमें आपको 30 दिन के लिए अमेजन प्राइम वीडियो के मोबाइल एडिशन का फ्री ट्रायल भी मिलेगा।
वोडाफोन-आइडिया का 2899 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में आपको 365 दिन तक रोज 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी देशभर में सभी नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी ऑफर कर रही है। डेली 100 फ्री एसएमएस ऑफर करने वाले इस प्लान में बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे अडिशनल बेनिफिट भी मिलते हैं।
