Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

उत्साही कार्यकर्ता रोक नहीं पाए खुद को


बागेश्वर। गुरुवार को जनपद में प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। हालांकि कोविड को देखते हुए चुनाव आयोग ने नामांकन के लिए शर्तें रखी थी, परंतु कई दलों के कार्यकर्ता प्रत्याशी के नामांकन के बाद तहसील परिसर से बाहर आते ही खुद को रोक नहीं पाए तथा उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं की भीड़ के चलते तहसील मार्ग में कई बार जाम की स्थिति रही। इस बार चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार नामांकन के लिए जाने वाले प्रत्याशी के साथ किसी प्रकार के जलूस व रैली की अनुमति नहीं थी। तहसील परिसर में प्रशासन द्वारा पर्याप्त सुरक्षा बल भी तैनात किया था जिससे परिसर के अंदर नियमों का पूर्ण पालन किया परंतु बाहर आते ही कई प्रत्याशी के समर्थक खुद को रोक नहीं पाए तथा उन्होंने नारेबाजी की तथा प्रत्याशी को कंधे में तक उठाने का प्रयास किया परंतु प्रत्याशियों द्वारा आयोग के नियमों का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं को रोका। कुछ प्रत्याशियों के समर्थकों ने तहसील परिसर से बाहर तक प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी भी की। तहसील परिसर के बाद दर्जनों की संख्या में समर्थकों के जमा होने के कारण तहसील मार्ग में कई बार जाम की स्थिति पैदा हुई जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Advertisement