टीम में शामिल होने को तैयार हार्दिक, राशिद और शुभमन
मुंबई,। हार्दिक पंड्या, राशिद ख़ान और शुभमन गिल आगामी आईपीएल सीजऩ में अहमदाबाद फ्ऱैंचाइज़ी का हिस्सा होने के लिए तैयार हैं। पिछले अक्टूबर में सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स ने अहमदाबाद टीम को खऱीदा था। उन्होंने अपने सहयोगी स्टाफ़ को भी अंतिम रूप दे दिया है। स्टाफ़ का नेतृत्व भारत के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ आशीष नेहरा और साउथ अफ्ऱीका के पूर्व बल्लेबाज़ व मुख्य कोच गैरी कर्स्टन करेंगे। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज़ विक्रम सोलंकी टीम के निदेशक होंगे। यह दूसरी बार है जब नेहरा, कर्स्टन और सोलंकी एक साथ काम करेंगे, इससे पहले यह तिकड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए काम कर चुकी है।
आईपीएल में दो नई टीमों अहमदाबाद और लखनऊ ने अभी तक अपने द्वारा खऱीदे गए खिलाडिय़ों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऐसा करने की समय सीमा 22 जनवरी तेज़ी से कऱीब आ चुकी है। दोनों टीमों को एक ही पर्स 90 करोड़ रुपये मिला है, जो अन्य आठ टीमों के समान है। हालांकि, अन्य टीमों के विपरीत, जिन्होंने चार खिलाड़ी रिटेन किए थे, यह दो नई टीमें एक विदेशी खिलाड़ी सहित केवल तीन खिलाडिय़ों को चुन सकती हैं।
आईपीएल में दो नई फ्ऱैंजाइजी को अपने तीन खिलाडिय़ों को चुनने के लिए क्रमश: 15 करोड़, 11 करोड़ और 7 करोड़ रूपये खर्च करने होंगे। अहमदाबाद ने हार्दिक और राशिद दोनों को समान राशि 15 करोड़ देने का निर्णय लिया है। यह भी पता चला है कि हार्दिक के अहमदाबाद के कप्तान के रूप में कार्यभार संभालने की संभावना है, जो आईपीएल में ऑलराउंडर के रूप में पहला विकल्प हैं। तीसरे खिलाड़ी गिल को सात करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।
यह पहली बार है जब हार्दिक और राशिद आईपीएल में एक ही टीम के लिए खेलेंगे, जो पहले मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2015 में महज़ 10 लाख रुपये में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खऱीदे जाने के बाद से हार्दिक का उदय तेज़ी से हुआ है। 2018 तक, उन्होंने ख़ुद को भारत में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के रूप में स्थापित कर लिया था और मुंबई ने उन्हें उस वर्ष की नीलामी में अपनी दूसरी पसंद के रूप में 11 करोड़ रुपये में अपने साथ बनाए रखा था। अगले दो सीजऩ में हार्दिक ने 762 रन बनाए और 29 मैचों में 32 विकेट लिए। वह 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई की विजेता टीम का हिस्सा भी रहे।
००
)आईपीएल 2022 में नहीं दिखेंगे बेन स्टोक्स
लंदन, । इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट और उपकप्तान बेन स्टोक्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 की बड़ी नीलामी में अपना नाम दर्ज नहीं करने का निर्णय लिया है। वह न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध घर पर खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज़ की तैयारी करने के लिए काउंटी चैंपियनशिप में खेलते नजऱ आएंगे।
रूट ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह नीलामी में अपना नाम दर्ज करवाने को लेकर विचार कर रहे हैं। 2018 के ऑक्शन में किसी भी टीम ने रूट में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। होबार्ट में खेले गए अंतिम एशेज टेस्ट मैच के बाद रूट ने नीलामी में नहीं जाने की पुष्टि की। रूट ने कहा, इस टेस्ट टीम के लिए हमें बहुत कुछ करना है और मेरी सारी ऊर्जा इसी पर केंद्रित होनी चाहिए। मैं जितना हो सकता है उतना त्याग करता रहूंगा क्योंकि मैं अपने देश में टेस्ट क्रिकेट की बहुत परवाह करता हूं और इस टीम को ऊंचाई तक पहुंचाना चाहता हूं।
मई 2019 में आखऱिी बार टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले रूट की किसी भी टीम में शामिल होने की संभावना कम ही थी, वहीं स्टोक्स आईपीएल में टीमों के चहेते खिलाड़ी हैं। राइजि़ंग पुणे सुपरजायंट की तरफ़ से खेलते हुए वह 2017 में आईपीएल के प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट थे। साथ ही 2018 की नीलामी में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने सर्वाधिक साढ़े 12 करोड़ रुपये में अपनी टीम में जोड़ा था।
क्रिकइंफ़ो को पता चला है कि फ्ऱैंचाइजिय़ों को उम्मीद नहीं हैं कि स्टोक्स 20 जनवरी की नई समय सीमा से पहले नीलामी में प्रवेश करेंगे। इंग्लैंड के प्रमुख कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा कि वह 100 प्रतिशत निश्चित नहीं हैं कि स्टोक्स आईपीएल में खेलेंगे या नहीं। आईपीएल 2021 में स्टोक्स ने केवल एक मैच खेला और मैदान पर कैच लपकने के प्रयास में उनकी उंगली टूट गई। इस चोट के बाद लंबे समय तक टीम से बाहर रहे और अपने मानसिक स्वास्थ्य को तरजीह देते हुए उन्होंने ब्रेक लिया था। 2021-2022 एशेज सीरीज़ में वापसी करते हुए स्टोक्स ने 10 पारियों में 236 रन बनाए और चार विकेट झटके। सिडनी में चोटिल होने के बाद वह अंतिम मैच में केवल एक बल्लेबाज़ के रूप में एकादश का हिस्सा थे। उम्मीद है कि वह मार्च में वेस्टइंडीज़ में खेले जाने वाली टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज़ में खेलते नजऱ आएंगे।
12 और 13 फऱवरी को बेंगलुरु में होने वाली बड़ी नीलामी से पहले इंग्लैंड के दो खिलाड़ी – मोईन अली (चेन्नई सुपर किंग्स) और जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स) – को टीमों ने रिटेन किया है। 2022 के आईपीएल की तारीख़ों की पुष्टि होनी बाक़ी है, लेकिन 2 जून को न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट मैच के लिए चुने गए खिलाडिय़ों के अंतिम चरण से पहले घर वापस लौटने की संभावना है।
मार्क वुड ने नीलामी के लिए अपना नाम दर्ज किया है लेकिन होबार्ट टेस्ट से पहले वह अपने निर्णय को लेकर पुनर्विचार कर रहे थे। जॉनी बेयरस्टो और ऑली पोप भी नीलामी में प्रवेश करेंगे। सफ़ेद गेंद क्रिकेट के नामी खिलाड़ी सैम करन, लियम लिविंगस्टन और इयोन मॉर्गन पर भी टीमें बोलियां लगाएंगी। 2020 सीजऩ के प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट जोफ्ऱा आर्चर लंबे समय से ग्रस्त कोहनी की चोट से उबरने का प्रयास कर रहे हैं और नीलामी में उनके शामिल होने की संभावना कम है। खिलाडिय़ों की पूरी सूची इस सप्ताह के अंत में फ्ऱैंचाइज़ी को भेज दी जाएगी।
