Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

कांग्रेस ने की आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत


बागेश्वर। जिला मुख्यालय पर लगे नगर पालिका के बोर्ड के ऊपर लगे विज्ञापन पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। इसकी शिकायत उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से की है। उन्होंने विज्ञापन पर लिखी पंक्तियों को मतदाता को लुभाने वाली पंक्ति बताते हुए इसे हटाने की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने जिला निर्वाचन अधिकारी को एक शिकायती पत्र लिखा है। इसमें उनका कहना है कि स्टेशन रोड बागेश्वर पर नगर पलिका का विज्ञापन बोर्ड लगा है। इस पर 27 जनवरी को एक बैनर लगाया गया है। जिस पर किया है करती है, करेगी सिर्फ भाजपा नंदा गौरा योजना व महालक्ष्मी से महिला सशक्तीकरण व कोविड के दौरान 14 लाख परिवारों को मुफ्त पांच किलो गेहूं, चावल व दाल लाइन लिखी हैं। इन लाइनों पर कांग्रेस की कड़ी आपत्ति है। यह पंक्तियां मतदाता को लुभाने वाली पंक्तियां हैं। जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।

You may have missed

Advertisement