March 22, 2026

जिले में अंतिम दिन नौ लोगों ने नामांकन कराया


बागेश्वर। जिले में अंतिम दिन नौ लोगों ने नामांकन कराया। इसमें बागेश्वर सीट में तीन तथा कपकोट में छह लोगों ने नामांकन कराया है। अब तक जिले में 20 लोग नामांकन करा चुके हैं। अब नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी। नाम वापसी के बाद ही चुनाव की तस्वीर साफ होगी। इधर नामांकन कराने के बाद प्रत्याशी प्रचार में जुट गए हैं। मालूम हो कि जिले में 21 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया चली। शुरू के चार दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया। 25 जनवरी को कपकोट में तीन तथा बागेश्वर में एक नामांकन हुआ। 27 को प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। बागेश्वर में छह तथा कपकोट में एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया। अंतिम दिन कपकोट में बसपा समेत छह लोगों ने नामांकन कराया। बागेश्वर में कांग्रेस के बागी भैरवनाथ टम्टा, बसपा के ओम प्रकाश टम्टा समेत तीन लोगों ने अपना पर्चा भरा।