Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

कल कपकोट आएंगे सीएम धामी


बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को कपकोट आ रहे हैं। वह भराड़ी और कपकोट में डोर-टू-डोर लोगों से मुलाकात भी करेंगे। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव की समीक्षा करेंगे। टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया भी सीएम से मुलाकात करेंगे। कपकोट से पार्टी प्रत्याशी सुरेश गढ़िया की जीत सुनिश्चित करने के लिए सीएम यहां पहुंच रहे हैं। दो दिन पूर्व बारिश ने उनकी राह रोकी थी। कपकोट विधानसभा में सियासी हलचलें अभी थमी नहीं हैं। टिकट कटने से नाराज चल रहे पूर्व विधायक शेर सिंह ऐठानी ने नामांकन तो नहीं किया। लेकिन उनके मन में टिकट नहीं मिलने की टीस है। शायद ही वह जख्म जल्द भरे। अब सीएम रविवार को लगभग 11 बजे केदारेश्वर मैदान में हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचेंगे। वहां वह कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। रुठे हुए लोगों को मनाने की कोशिश होगी। उसके बाद भराड़ी और कपकोट बाजार का रुख करेंगे। यहां लोगों से मुलाकात करेंगे। मतदाताओं की टोह भी लेंगे। उसी दिन वह यहां से अपने गतंव्य को रवाना होंगे।

You may have missed

Advertisement