Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

प्रदेश में विकास का विकल्प सिर्फ कांग्रेस: प्रीतम


विकासनगर। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में विकास का विकल्प सिर्फ कांग्रेस ही है। कांग्रेस शासन काल में जो विकास कार्य हुए भाजपा विकास की उस लहर आगे नहीं बढ़ा सकी। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने चकराता विधान सभा के मतदाताओं से संवाद किया। वहीं, खत फरटाड के गस्की गांव में चौबीस से से अधिक लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नेता कालसी, साहिया, चकराता के आसपास के ग्रामीणों से संवाद करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चकराता विधानसभा समेत पूरे प्रदेश में विकास कार्य आज भी सिर्फ कांग्रेस शासनकाल के ही दिखते हैं। प्रदेश की पहली निर्वाचित सरकार ने प्रदेश में उद्योगों की स्थापना की है। लेकिन भाजपा की सरकार आते ही उद्योगों के सिमटने की नौबत आ गई थी। दुबारा कांग्रेस सरकार आने पर उद्योगों को कुछ रियायत दी गई। सकरौल में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने दोनों कार्यकाल में जौनसार बावर के साथ सौतेला व्यवहार किया है। अब चुनाव के दौरान जब जनता भाजपा नेताओं से सवाल पूछ रही है तो व्यक्तिगत टिप्पणी करने लगे हैं। यह भाजपा की ओछी राजनीति है। ग्रामीण भाजपा नेताओं की इस हरकत का जवाब चौदह फरवरी को देने के लिए तैयार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसी पर भी व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करती है। सिर्फ विकास की बात की जाती है। कहा कि पिछले बीस साल में चकराता विधानसभा में हुए विकास कार्यों के नाम पर ही इस बार कांग्रेस जनता से वोट मांग रही है। उन्होंने बताया कि गांवों में सड़कों का जाल कांग्रेस शासन काल में बिछाया गया। दस मार्च एक बार फिर प्रदेश की विकास की राह पकड़ेगा। भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों में संजय तोमर, छोटू तोमर, प्रवीन सिंह, अमित सिंह, सुमित, अंकुश, सभाष, आदित्य, महिपाल, सुभाष, दीपचंद्र, शांति, हीरा, रामपाल, अंकित, रोहित, अमित, गुरुदयाल, सागर, यशपाल, विपिन आदि कई लोग शामिल रहे।

Advertisement