April 18, 2026

चुनाव चिह्न बंटने के बाद बागेश्वर में चुनाव प्रचार तेज


बागेश्वर। नामांकन वापस लेने और चुनाव चिह्न बंटने के बाद चुनाव प्रचार तेज हो गया है। कार्यकर्ता और प्रत्याशी अब गांव-गांव पहुंचने लगे हैं। 12 दिन में 188 बूथों तक पहुंचना हर प्रत्याशी के लिए चुनौती भरा साबित होगा। मौसम भी उनकी राह को और कठिन बनाने जा रही है। बागेश्वर और कपकोट विधानसभा के कई गांव ऐसे हैं जिनकी दूरी सड़क से चार से पांच किमी दूरी पर है। इसके अलावा कई मार्ग अभी कच्चे हैं। वहां वाहनों के फंसने का भी खतरा बना है। मौसम विभाग की चेतावनी यदि सही साबित हुई तो कपकोट के कई गांव बर्फबारी में कट जाएंगे। यहां पहुंचना कठिन हो जाएगा।

You may have missed