Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

हार्दिक ने रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशी मीना के पक्ष में मांगे वोट


रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा के पक्ष में गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने मुख्य बाजार में रोड शो किया। इससे पहले उन्होंने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मत्था टेका। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में ट्रांजिट कैंप, गोल मुड़ैया में जनसभा भी की और लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील की।
गुरुवार को गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुवार को रुद्रपुर मेन बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो किया। उन्होंने व्यापारियों से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर व्यापारियों को रही समस्याओं को दूर किया जाएगा। कांग्रेस सरकार में प्रदेश का चौतरफा विकास और हर व्यक्ति खुशहाल दिखाई देगा। किसान और बेरोजगारों के लिए योजनाएं लाकर उनका उत्थान किया जाएगा। रुद्रपुर में रोड शो के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा, महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, ओमकार सिंह ढिल्लों सुशील गाबा, संजय जुनेजा, दिलीप अधिकारी, मोनू निषाद, रणजीत सिंह राणा रहे।

Advertisement