Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

फोर्ब्स की 30 साल से कम उम्र के प्रभावशाली युवाओं की लिस्ट में शामिल जन्नत जुबैर


अभिनेत्री जन्नत जुबैर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता का नतीजा है कि वह इंस्टाग्राम पर 4 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। अब उन्होंने फोर्ब्स की अंडर 30 एशिया लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली है। खुद जन्नत ने यह जानकारी दी है। इसके चलते उनके प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। जन्नत ने इसे अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताया है।
फोर्ब्स इंडिया ने 2022 की 30 अंडर-30 की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 30 साल से कम उम्र के युवाओं को जगह दी गई है, जो बिजनेस, स्टार्ट अप, कला और खेल की दुनिया में तहलका मचा रहे हैं। खास बात है कि जन्नत को इसमें जगह मिली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोर्ब्स से अपना एक पोस्टर शेयर कर लिखा, यह टीनेज की मेरी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। इसके लिए फोर्ब्स का बहुत-बहुत शुक्रिया।
सोशल मीडिया पर जन्नत बेहद सक्रिय रहती हैं। वह अपनी तस्वीरें और डांस वीडियो अक्सर फैंस के साथ शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने 4 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया है। यह जानकारी भी पिछले दिनों जन्नत ने अपने प्रशंसकों के साथ साझा की थी। इस सफलता का जश्न मनाने के लिए 20 वर्षीय जन्नत अपने परिवार के साथ दुबई गई थीं। उन्होंने अपने माता-पिता और भाई के साथ केक काटते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की थी।
फोर्ब्स पत्रिका हर साल अंडर 30 एशिया लिस्ट जारी करती है, जिसमें 30 साल से कम उम्र की दमदार शख्सियतों को जगह मिलती है। फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक इस बार इस लिस्ट में एक तिहाई महिलाएं हैं। अब तक इन युवाओं ने 2 हजार 800 करोड़ रुपये से ज्यादा के फंड जुटाए है। पांच युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। 2022 की इस लिस्ट में उद्यमियों, पेशेवरों, डिजाइनरों, प्रभावशाली लोगों और खिलाडिय़ों को जगह दी गई है।
जन्नत एक जानी-मानी टीवी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 2010 में धारावाहिक दिल मिल गए से अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, उन्हें लोकप्रियता धारावाहिक काशी: अब ना रहे तेरा कागज कोरा और फुलवा से मिली। इसके बाद उन्हें भारत के वीर पुत्र- महाराणा प्रताप और तू आशिकी जैसे धारावाहिकों में भी देखा गया। आखिरी बार जन्नत को 2018 में फिल्म हिचकी में देखा गया था, जिसमें उन्होंने नताशा नाम की एक छात्रा की भूमिका निभाई थी।
जन्नत जुबैर की मां नाजनीन रहमानी भी टीवी एक्ट्रेस हैं। उनके छोटे भाई अयान भी एक लोकप्रिय बाल कलाकार हैं। जन्नत कई म्यूजिक वीडियो में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। पिछले साल उन्हें ईशान खान संग म्यूजिक वीडियो वल्ला वल्ला में देखा गया था।

You may have missed

Advertisement