17 पोलिंग पार्टियां कपकोट विधानसभा के लिए रवाना
बागेश्वर। जिले में कपकोट विधानसभा के दूरस्थ्य क्षेत्र में बने पोथिंग बूथों के लिए मतदान कर्मियों की एडवांस टीम रवाना हो गई है। अन्य दल रविवार को रवाना होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार व एसपी अमित श्रीवास्तव के ब्रीफिंग के बाद 17 पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। तीन पार्टियां रिजर्व में रखी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी कर्मचारियों से चुनाव आयोग की गाइड लाइन का पालन करने के साथ ही कोविड के नियमों का भी पालन करने के निर्देश दिए। पीठासीन अधिकारी किसी तरह की परेशानी आने पर सेक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेट से संपर्क करें। कर्मचारी किसी का भी आथित्य स्वीकार न करें। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा कर्मियों से पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
