आईपीएल में मोटी रकम मिलने के बाद निकोलस पूरन ने दी पिज्जा पार्टी, और फिर लगा करंट का झटका
मोहाली में टेस्ट क्रिकेट में शतक पूरा करेंगे विराट कोहली, 8 हजारी बनने पर होंगी निगाहें
नई दिल्ली ,। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपने टेस्ट करियर का 100वां मुकाबले खेलने के लिए तैयार हैं और इसका ऐलान भी हो गया है कि इस दिग्गज बल्लेबाज को कौन से मैदान पर 100वां टेस्ट मैच खेलने का मौका मिलेगा। अपने 71वें शतक से कई बार चूकने वाले विराट कोहली के पास 100वें टेस्ट मैच से पहले 6 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेलने का मौका है, जहां वे शतक का सूखा समाप्त करने की कोशिश करेंगे और अगर टी20 सीरीज में ऐसा नहीं होता है तो फिर वे 100वें टेस्ट में शतक जड़ सकते हैं, क्योंकि भारत में उनका टेस्ट रिकॉर्ड अच्छा है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 और टेस्ट सीरीज के शेड्यूल में बदलाव का ऐलान किया। पहले टेस्ट सीरीज का आयोजन टी20 सीरीज से पहले होना था, लेकिन अब टेस्ट सीरीज टी20 सीरीज के बाद में खेली जाएगी। भारत और श्रीलंका के बीच चार मार्च से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है, जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। श्रीलंका के भारत दौरा 25 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसमें पहले तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। साल 2011 में टेस्ट डेब्यू करने वाले विराट कोहली 99 टेस्ट मैचों में 50 से ज्यादा की औसत से 7962 रन बना चुके हैं और 100वें टेस्ट मैच में वे 8 हजारी बनने के साथ-साथ 18वां शतक भी पूरा कर सकते हैं। विराट कोहली को मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में 100वां टेस्ट मैच खेलने का मौका मिलेगा, जिसमें भारतीय टीम ने 2011 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया था। वहीं, बेंगलुरू में दूसरा टेस्ट मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।
विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से मिली हार के बाद टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी। ऐसे में अब बीसीसीआई और चयनकर्ताओं को नए कप्तान की घोषणा करनी होगी और यही वजह है कि विराट कोहली अपने टेस्ट करियर का 100वां मैच रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल सकते हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा को सीमित ओवरों के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी भी मिल सकती है।
00
वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने टी20 सीरीज से पहले अपने बल्लेबाजों को दिया ये चैलेंज, वनडे सीरीज से लेना होगा सबक
नई दिल्ली ,। वेस्टइंडीज की टीम के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले अपने खिलाडिय़ों को चैलेंज दिया था कि बल्लेबाजों को पूरे 50 ओवर खेलने हैं। हालांकि, टीम ने उनके इस चैलेंज को स्वीकार नहीं किया था, क्योंकि टीम को तीनों मैचों में करारी हार मिली थी। अब अब तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले कप्तान कीरोन पोलार्ड ने अपने खिलाडिय़ों को फिर से एक चैलेंज दिया है। टी20आई सीरीज की पूर्व संध्या पर कीरोन पोलार्ड ने अपनी टीम के लिए एक और चुनौती रखी। इस बार वह टीम से निरंतरता और बेहतर निष्पादन की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हमारे लिए, यह निरंतरता के बारे में है। इंग्लैंड के खिलाफ हमारी सीरीज अच्छी थी। हम एक दो बार लडख़ड़ा गए। पारी के आखिर में, हम निष्पादन में थोड़ा बेहतर हो सकते थे और एक फील्डिंग यूनिट के रूप में हम इसे एक पायदान ऊपर भी ले जा सकते हैं। बस कोशिश करो और लगातर प्रदर्शन करो।
कप्तान पोलार्ड ने आगे कहा, बल्लेबाजी के मोर्चे पर, पिछले कुछ समय से हम बिल्कुल भी कंसिस्टेंट नहीं रहे हैं। हम इसे छोटे प्रारूप में बरकरार रखना चाहते हैं। यह हमारे बारे में है कि हम अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमताओं के साथ प्रदर्शन करें। हम काफी आश्वस्त हैं। हम इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके आए हैं और इससे पता चलता है कि खिलाडिय़ों में अच्छा प्रदर्शन करने की इच्छा है। शीर्ष पर आने में सक्षम होने के लिए इस सीरीज में आने वाले लोगों को भी आत्मविश्वास देना चाहिए। लोग इन पिचों पर रन बनाने की चुनौती का इंतजार कर रहे हैं, जहां यह विशेष रूप से टी 20 के नजरिए से स्ट्रोकप्ले के लिए अनुकूल है।
पोलार्ड ने जोर देकर कहा कि वनडे सीरीज में मिली हार के बावजूद उनकी टीम अब भी भारतीय टीम को चुनौती देने में सक्षम है। उन्होंने कहा, गति उनके साथ है, लेकिन यह हो चुका है और धूल फांक रहा है। आप चार दिन पहले नहीं जी सकते, आपको वर्तमान को देखना होगा। हमें उस पर ध्यान केंद्रित करना होगा जो हमें करने की आवश्यकता है। इसलिए उनके लिए, हमें कुछ योजनाओं के साथ आना होगा और उम्मीद है कि हम उन योजनाओं को क्रियान्वित कर सकते हैं। उम्मीद है कि जब वे बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो हम उन्हें बैकफुट पर रख सकते हैं या जब वे गेंदबाजी कर रहे होते हैं तो उन्हें कुछ दबाव में डाल सकते हैं।
00
आईपीएल में मोटी रकम मिलने के बाद निकोलस पूरन ने दी पिज्जा पार्टी, और फिर लगा करंट का झटका
कोलकाता ,। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन को इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन की नीलामी में मोटी रकम मिली। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में निकोलस पूरन को 10.75 करोड़ रुपये की मोटी धनराशि मिली। सनराइजर्स हैदराबाद ने निकोलस पूरन को मोटी 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम में खरीदा है। यहां तक कि उनका पिछला आईपीएल सीजन बहुत ही ज्यादा खराब गुजरा था। वहीं, आईपीएल में मोटी बोली हासिल करने वाले निकोलस पूरन ने वेस्टइंडीज टीम के अपने साथियों को पिज्जा पार्टी दी।
वहीं, आईपीएल में मोटी रकम में बिकने के बाद निकोलस पूरन ने जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) के अंदर ही अपने साथी खिलाडिय़ों को पिज्जा पार्टी दी और इसके लिए उन्हें 15 पिज्जा का ऑर्डर दिया था, जिसके लिए उन्हें 15000 रुपये चुकाने पड़े। पूरन ने आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स की तरफ से 7.72 की औसत से केवल 85 रन बनाये थे और भारत के खिलाफ वर्तमान सीरीज में भी वह अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं, लेकिन इसके बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद ने बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को मोटी रकम देकर खरीदा।
बाहर से भोजन मंगवाने की अनुमति नहीं होने के कारण उन्होंने होटल में ही 15 पिज्जा का ऑर्डर दिया था। कुल 15 पिज्जा मंगाये गये तथा उन्हें कमरों में पहुंचाने से पहले सेनेटाइज किया गया। खिलाड़ी ने इसका भुगतान किया। वहीं, हैरान करने वाली बात ये थी कि कोलकाता पहुंचने के बाद उनके फोन का चार्जर गुम हो गया था और ऐसे में मैनेजर ने उनके लिए चार्जर का प्रबंध किया, जिसे बायो-बबल में भेजने के लिए सैनिटाइज किया गया था। इसी चार्जर से निकोलस पूरन को करंट लगा।
दरअसल, निकोलस पूरन ने अपने स्मार्टफोन के लिए स्पेयर चार्जर मंगाया था, जिसे उनके पास भेजने के लिए सैनिटाइज किया गया था और पूरन ने अपना फोन चार्ज करने के लिए उसे पॉवर बोर्ड में लगाया तो उससे उन्हें झटका लगा, क्योंकि सैनिटाइज करने पर उसमें नमी रह गई थी और यही कारण कि चार्जर से उन्हें करंट लगा। हालांकि, ये कोई जोर का झटका नहीं था, जिसके लिए किसी भी तरह के मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत थी।
)पाकिस्तान सुपर लीग में सेलिब्रेशन के नाम पर हुई फूहड़पंती, बल्लेबाज ने किया अभद्र इशारा
नई दिल्ली ,। पाकिस्तान में इस समय पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल का आयोजन हो रहा है। इसी टूर्नामेंट के एक मैच में सेलिब्रेशन के नाम पर फूहड़पंती देखने को मिली, क्योंकि एक बल्लेबाज ने जब एक गेंदबाज को छक्के जड़ दिए तो उसके बाद बल्लेबाज ने अभद्र इशारा किया। हालांकि, ये एक जवाब भी था, क्योंकि कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी सीपीएल में पाकिस्तान के गेंदबाज सोहेल तनवीर ने ऐसा ही इशारा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेन कटिंग को आउट करने के बाद किया था तो इसके जवाब में अब पीसीएल में बेन कटिंग ने सोहेल तनवीर को जवाब में ऐसा ही इशारा किया। दरअसल, चार साल पहले यानी साल 2018 में सीपीएल के एक मैच में जब पाकिस्तानी बल्लेबाज सोहेल तनवीर ने बेन कटिंग को आउट किया था तो मिडिल फिंगर दिखाई थी। सार्वजनिक रूप से मिडिल फिंगर दिखाना एक अपमानजनक संकेत माना जाता है और ये विवाद उस समय ज्यादा गहरा जाता है, जब आपको करोड़ों दर्शक टीवी पर देख रहे हों। हालांकि, पहले सोहेल तनवीर को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा था और अब पीएसएल में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेन कटिंग ने 2022 के सीजन में तनवीर के खिलाफ 4 छक्के जडक़र उनको मिडिल फिंगर दिखाई। ये मामला यहीं नहीं रुका, बल्कि जब तनवीर ने इसी मैच में कटिंग को आउट कर दिया तो उन्होंने भी इसी तरह का अभद्र इशारा किया।
क्रिकेट के खेल में विकेट लेने के बाद अक्सर गेंदबाज अलग-अलग तरह से सेलिब्रेशन करते हैं, लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाज सेलिब्रेशन के नाम पर फूहड़पंती कर जाते हैं। इसके जवाब में फिर विदेशी बल्लेबाज भी ऐसा करने लगते हैं और विवाद खड़ा हो जाता है। कुछ ही समय पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हैरिस रउफ ने गला काट सेलिब्रेशन करना शुरू किया था, जिसे बाद में उन्होंने बंद कर दिया। कई मामले ऐसे अब तक सामने आ चुके हैं। हालांकि, ऐसा सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि अन्य टीमों के खिलाडिय़ों के साथ भी है, लेकिन ज्यादातर खिलाड़ी मर्यादा के भीतर ही सेलिब्रेशन करते हैं।
