June 19, 2026

सिविल सोसायटी गरुड़ में भाकुनी बने अध्यक्ष

बागेश्वर गरुड़ । सिविल सोसायटी गरुड़ में आज संपन्न हुए चुनाव में उमा शंकर भाकुनी को अध्यक्ष हरीश कुनार सचिव व संगीता भट्ट कोषाध्यक्ष के पद पर सर्व सहमति से चुने गए ।
सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्यों में महेश पांडे प्रकाश पांडेय
मोहन जोशी व दीप चंद्र लोहुमी को स्थान मिला है ।

सोसायटी के सभी निर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को संरक्षक एडवोकेट डीके जोशी जोशी ने शुभकामनाएं देते हुए आशा प्रकट की हैं कि उनके कार्यकाल में सोसायटी क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।

You may have missed