June 19, 2026

डीएम ने मछियाबगड पुल के लिए जारी किए 15 लाख, क्षेत्रीय जनता ने जताया आभार

बागेश्वर गरुड़ । विकास खंड गरूड़ अंतर्गत ग्राम पंचायत बन्तोली के मछियावाड में शिव मंदिर के पास क्षतिग्रस्त पुल के पुर्ननिर्माण कार्य हेतु जिलाधिकारी विनीत कुमार ने अपने अनटाइड फंड से दी 15 लाख की धनराशि। गौरतलब है कि क्षेत्र की जनता ने इस बावत जिलाधिकारी से मिलकर क्षतिग्रस्त पुल के पुर्ननिर्माण करवाने हेतु धनराशि दिये जाने की मांग की गई थी। जिस पर जिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्य की डीपीआर मगवाते हुए अनटाइड फंड से 15 लाख की धनराशि की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। पुलिया का पुर्ननिर्माण कार्य होने से जहां एक ओर विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों, अस्पताल जाने वाले मरीजों, खेती-बाडी करने जाने वाली महिलाओं के साथ ही आमजन को इसका लाभ मिल पायेगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दियें कि वे कार्य पूर्ण करने के उपरांत संबंधित उपजिलाधिकारी एवं अधि0अभि0 लोनिवि से निर्मित कार्यो का स्थलीय सत्यापन करवायें जाने उपरान्त उपयोगिता प्रमाण-पत्र निर्धारित प्रारूम में मय निर्मित किये गयें कार्यो के फोटोग्राफ सहित उपलब्ध कराने क

You may have missed