Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

बागेश्वर में मेरा गाँव मेरी धरोहर का हुआ प्रशिक्षण

बागेश्वर । आज बागेश्वर सीएससी के तत्वावधान में विकास भवन के सभागार में मेरा गांव मेरी धरोहर के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण में मेरा गांव मेरी धरोहर के प्रोजेक्ट मैनेजर केतन पाण्डे ने उपस्थित सभी वीएलई को बताया कि यह भारत सरकार की एक बेहद महत्वपूर्ण डिजिटल योजना हैं । जिसमें की समस्त भारत वर्ष के हर गाँव की हर एक विशेषता को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाना है। जिसमे उनके रहन सहन भेष भूषा खान पान उनकी जीवन पद्धति और उनकी सांस्कृतिक सभ्यता को दरसाया जाना प्रस्तावित हैं।

सभागार में उपस्थित समस्त वीएलई को सम्बोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट मैनेजर बीएस रावत ने कहा कि सीएससी में अगर किसी को भी कोई समस्या आती हैं तो वे हर समय उनकी समस्या के समाधान हेतु हाजिर रहेंगे।

आज के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अर्जुन राणा जगदीश सिंह कैलाश लोहुमी विवेक चन्द्र रेणु जोशी कृष्णा विष्ट सहित जनपद के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You may have missed

Advertisement