Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

मिस यूनिवर्स बनने के महज तीन माह बाद ही बदल गया हरनाज़ संधू का लुक

मर्डर इन अगोंडा सीरीज का ट्रेलर जारी
क्राइम सीरीज मिर्जापुर में अपने काम के लिए चर्चित हुईं अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर इस साल आने वाली अपनी छह सीरीज को रिलीज करने के लिए तैयार हैं।
उनकी एक सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया, जिसका नाम मर्डर इन अगोंडा है। सीरीज गोवा में एक हाई-प्रोफाइल हत्या के मामले के ऊपर बनाई गई है, जिसमें कई तरह के संसपेंस भी मौजूद हैं।
विक्रम राय द्वारा निर्देशित और दक्षिण गोवा में शूट की गई सीरीज में, वह एक फोरेंसिक विशेषज्ञ सरला की भूमिका निभाएंगी।
उन्होंने आगे कहा, मैं सीरीज में इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश कर रही हूं। मर्डर इन अगोंडा मेरी पहली मिनी सीरीज है और मैंने वास्तव में एक जासूस की भूमिका निभाई है।
सीरीज में आसिफ खान और कुब्रा सैत भी हैं, जिसका प्रीमियर आठ अप्रैल से अमेजन मिनीटीवी पर होगा।
मर्डर इन अगोंडा के अलावा श्रिया को अपने अगले प्रोजेक्ट क्रैकडाउन 2 की रिलीज का भी इंतजार है।
००

द वॉरियर की टीम ने राम पोथिनेनी का पुलिस लुक जारी किया
निर्देशक एन लिंगुसामी की बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर द वॉरियर की टीम ने शनिवार को उगादी के शुभ अवसर पर फिल्म में अभिनेता राम पोथिनेनी का पुलिस लुक जारी किया। टीम ने जो नया पोस्टर जारी किया है, उसमें राम पोथिनेनी पुलिस की वर्दी में बाइक चला रहे हैं।
फिल्म इस साल 14 जुलाई को दुनिया भर में स्क्रीन पर हिट होने वाली है।
श्रीनिवास चित्तूरी श्रीनिवास सिल्वर स्क्रीन के बैनर तले फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, जबकि पवन कुमार इसे प्रस्तुत कर रहे हैं।
आधी पिनिसेट्टी इस फिल्म में एक खूंखार विलेन का किरदार निभा रही हैं।
2021 में सीटीमार की शानदार सफलता के बाद द वॉरियर प्रोडक्शन हाउस का नया उद्यम है। फिल्म में कृति शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं, जिसमें अक्षरा गौड़ा एक महत्वपूर्ण और दिलचस्प किरदार निभाएंगी। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है।
००

रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक
जॉन अब्राहम पिछले काफी समय से फिल्म अटैक को लेकर सुर्खियों में थे। अब आखिरकार उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच फिल्म को लेकर एक बुरी खबर आई है। दरअसल, रिलीज होते ही यह फिल्म कई पायरेटेड साइटों पर ऑनलाइन लीक हो गई है। अब इससे बेशक फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ेगा।
फिल्म अटैक तमिलरॉकर्स, फिल्मीवैप, ऑनलाइनमूवीवॉचेस, 123मूवीज, 123मूवीरुल्ज, फिल्मीजिल्ला सहित कई वेबसाइट पर लीक हुई है। इन वेबसाइटों पर फिल्म एचडी क्वॉलिटी में उपलब्ध है, जिसे लोग धड़ल्ले से मुफ्त में डाउनलोड कर रहे हैं, जिसने निर्माताओं के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब कोई फिल्म ऑनलाइन लीक हुई। इससे पहले रिलीज हुई  आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स जैसी कई फिल्में ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं।
जॉन को पिछली बार फिल्म सत्यमेव जयते 2 में देखा गया था। हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। एक तरफ इसे टिकट खिडक़ी पर सफलता नहीं मिली और दूसरी तरफ फिल्म रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई। सत्यमेव जयते 2 का प्रिंट कई पायरेटेड साइटों पर लीक हो गया और इस वजह से भी फिल्म की कमाई प्रभावित हुई। यह फिल्म पिछले साल 25 नवंबर को दर्शकों के बीच आई थी।
पायरेसी करने वाली साइटों पर कार्रवाई होती आई है। 2018 में मद्रास हाईकोर्ट ने 12,000 वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाया था। इसमें अकेले 2,000 वेबसाइट तमिलरॉकर्स की थीं। प्रतिबंधित किए जाने के बाद भी वे हर बार एक नए प्रॉक्सी सर्वर के साथ लौट आती हैं।
अटैक में भारत के पहले सुपर सोल्जर की कहानी दिखाई जाएगी। सुपर सोल्जर का रोल जॉन ने किया है। फिल्म में जकैलीन फर्नांडिस उनकी गर्लफ्रेंड बनी हैं, वहीं रकुल प्रीत सिंह, प्रकाश राज और रत्ना पाठक भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म को लक्ष्यराज आनंद ने निर्देशित किया है। इसमें जॉन के अभिनय और एक्शन की खासी तारीफ हो रही है। प्रशंसकों का कहना है कि जॉन ने फिल्म के जरिए एक्शन और मनोरंजन का जबरदस्त डोज दिया है।
जॉन के खाते में एक से बढक़र एक कई फिल्में हैं। वह शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में दिखने वाले हैं। इसमें जॉन विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। भूषण कुमार की एक फिल्म से जॉन बतौर निर्माता जुड़े हुए हैं। हिट मलयालम फिल्म अय्यप्पनम कोशियुम के हिंदी रीमेक में भी जॉन अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इसके अलावा वह फिल्म तेहरान का हिस्सा हैं। उनकी यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है।
००

रवि तेजा की टाइगर नागेश्वर राव की टीम में शामिल हुईं गायत्री भारद्वाज
रवि तेजा-स्टारर टाइगर नागेश्वर राव के निर्माताओं ने फिल्म में मुख्य भूमिका के बारे में विवरण की घोषणा की है। इस आगामी अखिल भारतीय फिल्म के लिए पहले से ही नूपुर सेनन के साथ, निर्माताओं ने फिल्म में एक और महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए गायत्री भावद्वाज को चुना है।
इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के औपचारिक मुहूर्त लॉन्च के लिए निर्माताओं ने 2 अप्रैल को लॉक कर दिया है। इस फिल्म में रवि तेजा एक मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जो वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित कहानी है।
टाइगर नागेश्वर राव आंध्र प्रदेश की एक कुख्यात जगह स्टुअर्ट पुरम के इर्द-गिर्द घूमेगी। वामसी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के संवादों को कलमबद्ध करने के लिए पुष्पा लेखक श्रीकांत विसा को अनुबंधित किया गया है।
टाइगर नागेश्वर राव तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में बनाई जाएगी।
गायत्री भारद्वाज एक उभरती हुई भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। 2018 में, गायत्री को एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स 2018 के रूप में चुना गया था। उन्होंने कोडक लेंस मिस स्पेकेक्युलर आइज़, सेफ़ोरा मिस ग्लैमरस लुक, जियो मिस पॉपुलर, मिस इंडिया दिल्ली 2018 जैसे अन्य कई खिताब जीते है।
गायत्री ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2021 में, बीबी की वाइन वेब सीरीज ढिंडोरा से की। गायत्री सोशल मीडिया पर मुख्य रूप से इंस्टाग्राम पर बहुत सक्रिय हैं, जहां वह अपनी बोल्ड, आकर्षक, यात्रा, जीवन की घटनाओं की तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं, जहां गायत्री के 516 के फॉलोअर्स (फऱवरी 2022 तक) हैं ।
००

मिस यूनिवर्स बनने के महज तीन माह बाद ही बदल गया हरनाज़ संधू का लुक
मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम करके स्टनिंग हरनाज संधू ने इंडिया का नाम दुनिया में रौशन कर दिया है. हरनाज संधू के सिर जब मिस यूनिवर्स का ताज सजा था, तो उनकी खूबसूरती के चर्चे सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया भर में सुनने के लिए मिल रहे है.  मिस यूनिवर्स 2021 बनने के उपरांत हरनाज की फैन फॉलोइंग आसमान छूने लग गई थी. हरनाज के लुक्स से लेकर उनके स्टाइल स्टेटमेंट को भी लोग फॉलो करने लगे है. हरनाज की दीवानगी का क्रेज फैंस के सिर चढक़र बोल रहा है.  हरनाज दिसंबर 2021 में जब मिस यूनिवर्स बनी थीं, तब उनकी खूबसूरती के साथ उनकी फिटनेस और टोंड बॉडी पर भी फैंस फि़दा हो चुके है . हर लडक़ी हरनाज जैसी फिट बॉडी पाने का सपना देखने लगी है. लेकिन मिस यूनिवर्स बनने के कुछ ही महीनों के अंदर हरनाज का बदला रूप देखकर फैंस के होश उड़ा रहा है.
अभिनेत्री ने मिस यूनिवर्स 2021 बनने के कुछ ही माह के भीतर ही काफी ज्यादा वेट पुट ऑन कर लिया है. फिट एंड ग्लैमरस हरनाज अब चबी नजऱ आने लगी है. फैंस समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर कुछ ही माह में ऐसा क्या हो गया कि हरनाज का लुक पूरी तरह से चेंज हो चुका है.  लैक्मे फैशन वीक में हरनाज संधू ने भी रैंप वॉक कर जलवे बिखेरते हुए नजऱ आई.  हरनाज ने अपनी रैंप वॉक से सभी को खूब इंप्रेस किया, लेकिन उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हर किसी के होश उड़ गए. हरनाज की बॉडी में हुए इस बदलाव का कारण क्या है, इसका जवाब तो वो खुद ही बता सकती हैं. हालांकि, इस लुक में भी वो खूबसूरत लग रही हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिस यूनिवर्स में हिस्सा लेने से 3 दिन पूर्व हरनाज हॉस्पिटल में एडमिट थी.  हरनाज ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था. हरनाज ने बोला था- मेरी मां ने मुझसे कहा था कि तुम्हें इसी साल पार्टिसिपेट करना चाहिए. हरनाज ने कहा था- मैं मिस यूनिवर्स में भाग लेने से 3 दिन पहले हॉस्पिटल में भर्ती थी. उस समय मुझे अपनी सीलिएक  बीमारी के बारे में पता चला था कि मुझे ग्लूटेन से एलर्जी है. मुझे इससे पहले नहीं पता था. इस वजह से कई बार आपका वजन बढ़ जाता है

You may have missed

Advertisement