नगर पंचायत कौसानी के गठन के संबंध में आपत्तियों की सुनवाई 11 को
बागेश्वर । नगर पंचायत कौसानी के गठन के संबंध में प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई 11 अप्रैल को जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में होगी। अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल ने बताया कि उत्तराखंड शासन द्वारा जारी अनन्तिम अधिसूचना के अनुपालन में नगरपालिका अधिनियम एवं शासनादेश में प्रदत्त व्यवस्था के आलोक में प्राप्त सुझाव एवं आपत्तियों पर नगर पंचायत कौसानी के गठन के संबंध में प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से 11 अप्रैल को 11.00 बजे से पर्यटक आवास गृह कौसानी में आयोजित होगी।
