Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

बागेश्वर में डीएम पहुंचे खेतों में, यहाँ गेंहू की औसत ऊपज हैं 38,250 कुंतल प्रति हेक्टेयर

बागेश्वर । जिलाधिकारी विनीत कुमार की निगरानी में ग्राम मण्डलसेरा के कृषक रतन सिंह पुत्र चन्द्र सिंह के खेत में क्राप कटिंग का कार्य किया गया। कृषि एवं सांख्यकीय विभाग के नियमानुसार माधव के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लॉट बनाकर सी.सी.ई. एग्री एप के माध्यम से क्राप कटिंग के लिए चिन्हित किया गया था। क्राप कटिंग के दौरान निर्धारित खेत से कुल 20.700 किग्रा गेहूॅ प्राप्त हुआ। कृषि एवं सांख्यकीय विभाग द्वारा इसका आंकलन कर यह बताया कि 30 वर्ग मीटर के इस प्लांट से उत्पादित कुल 20.700 किग्रा गेहूॅ को नियमानुसार सोख्ता घटाते हुए कुल 30 वर्ग मीटर से 11.590 किग्रा निर्धारित किया गयां, इस प्रकार औसतन उपज 38.250 कुन्तल प्रति हैक्टेयर है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग कृषकों के साथ मिलकर उत्पादन को बढाने के साथ-साथ नई तकनीकों एवं मिश्रित खेती जैसे पहलुओं को बढाने का प्रयास करें जिसका समय-समय पर विभागों द्वारा स्थलीय निरीक्षण भी किया जाय। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में क्राप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही फसलों के औसत उपज और उत्पादन के आंकडे तैयार किये जाते है साथ ही इसके माध्यम से फसल बीमा योजना एवं कृषि उत्पादित संबंधित विभिन्न योजनाओं हेतु डाटा बेस भी तैयार किया जाता हैं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बागेश्वर हरगिरि, अपर सांख्यिकी अधिकारी विनोद किस्वॉण, राजस्व उपनिरीक्षक आनन्द पूरी, भुबन तिवारी सहित ग्रामीण उपस्थित थें।

You may have missed

Advertisement