September 4, 2026

बागेश्वर ऊर्जा निगम की सख्ती आई पहली बार काम


बागेश्वर। जिले में इस बार ऊर्जा निगम ने बकाया बिलों की वसूली के लिए जो सख्ती दिखाई उसका असर भी जिले में दिखने लगा है। पहली बार विभाग ने लक्ष्य से 50 लाख अधिक की वसूली की है। अब विभाग उन कनेक्शनों को भी जोड़ने में जुट गया है जो बिल जमा नहीं होने से कट गए थे। बकाया बिल सरकारी तथा गैर सरकारी लोगों के थे। बिल जमा करने के लिए इस बार अतिरिक्त काउंटर भी खोले गए। साथ ही ऑनलाइन बिल भी जमा हुए।
मालूम हो कि इस बार ऊर्जा निगम ने सीएमओ कार्यालय, नगर पालिका, डायट समेत विभिन्न सरकारी विभागों के बिल जमा नहीं होने पर कनेक्शन काट किए। विभाग को तीन करोड़ का लक्ष्य मिला था। सख्ती के बाद सभी विभागों ने बिल जमा करना शुरू कर दिया। आलम यह रहा कि पहली बार विभाग ने लक्ष्य से 50 लाख यानि साढ़े तीन करोड़ का राजस्व वसूला। सरकारी संस्थाओं के अलावा निजी संस्थानों की भी बिजली विभाग ने काटी। कनेक्शन कटने के बाद लोगों ने बिल जमा करना भी शुरू कर दिया। मालूम हो कि जिले में कुल 75 हजार उपभोक्ता हैं। इसमें लगभग 66 हजार घरेलू व नौ हजार व्यावसायिक। बिल जमा करने में लोगों को परेशानी न हो इसके लिए विभाग ने हर डिवीजन में अतिरिक्त काउंटर भी खोले। ऑनलाइन बिल जमा करने की भी व्यवस्था की गई थी। लक्ष्य से अधिक वसूली के बाद विभाग सकून में है। अब उन लोगों के कनेक्शन जोड़े जा रहे हैं। जिन्होंने बिलों को जमा कर दिया है। इसके लिए कागजी कार्रवाई चल रही है। इधर ऊर्जा निगम के ईई विवेक कांडपाल ने बताया कि लक्ष्य से 50 लाख अधिक सूली विभाग ने की है।